बस्तर जिला महिला कांग्रेस ने धूमधाम से मनाया हरेली तिहार...




बस्तर जिला महिला कांग्रेस ने धूमधाम से मनाया हरेली तिहार
जगदलपुर : आज बस्तर जिला महिला कांग्रेस की समस्त प्रकोष्ठ की पदाधिकारी व सदस्यों द्वारा संभाग मुख्यालय राजीव भवन में धूमधाम से हरेली तिहार मनाया गया।महिला कॉंग्रेस द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में शहर कॉंग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य भी शामिल हुए।
इस दौरान शहर कॉंग्रेस सुशील मौर्य एवं महिला कॉंग्रेस अध्यक्ष सहित समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता द्वारा किसानी के प्रतीक नागर (हल) का छत्तीसगढ़ी परंपरा के अनुसार विधि-विधान से पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।महिला कॉंग्रेस की पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा हरेली महोत्सव के मौके पर खेल व नृत्य के आयोजन के साथ साथ अन्य प्रतियोगिता भी किया गया।
इस कार्यक्रम में शामिल शहर कॉंग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने इस मौके पर उत्साही कार्यकर्ताओं को हरेली त्योहार की शुभकामनाएं देते सभा को संबोधित कर कहा,इस त्योहार से प्रदेश की नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जुड़ने का मौका मिलेगा। हरेली छत्तीसगढ़ के प्रथम त्योहार के रूप में मनाया जाता है। यह हम सभी के लिए गौरवान्वित करने वाला पल होता है, छत्तीसगढ़ी परंपरा के अनुसार छत्तीसगढ़ में विभिन्न पर्व मनाए जाते हैं जिसमें हरेली एक प्रमुख त्योहार है।
महिला कॉंग्रेस अध्यक्ष लता निषाद ने हरेली के पावन अवसर पर समस्त महिला पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं सहित प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि हरेली का पावन त्यौहार छत्तीसगढ़ का प्रथम त्योहार है। इस दिन छत्तीसगढ़ महतारी के पुत्र किसान भाई अपनी किसानी में लगने वाले औजारों की छत्तीसगढ़ी परंपरा के अनुसार पूजा करते हैं,और पूजा करने के बाद ही अन्य कार्य करते हैं।यह त्योहार हमारे आर्थिक, बौद्धिक और सास्कृतिक समृद्धि के प्रतीक भी हैं।
इस दौरान महिला कॉंग्रेस की समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे...