BIG NEWS: “बचपन का प्यार मेरा भूला नहीं जाना रे”... बॉलीवुड सिंगर बादशाह का ऐलान.... इस तारीख को रिलीज होगा CG के सहदेव और बादशाह का एलबम.... पोस्टर रिलीज.... इधर डांस दीवाने के सेट से भी आया बुलावा.... देखें VIDEO.....

BIG NEWS: “बचपन का प्यार मेरा भूला नहीं जाना रे”... बॉलीवुड सिंगर बादशाह का ऐलान.... इस तारीख को रिलीज होगा CG के सहदेव और बादशाह का एलबम.... पोस्टर रिलीज.... इधर डांस दीवाने के सेट से भी आया बुलावा.... देखें VIDEO.....

रायपुर। 11 अगस्त को छत्तीसगढ़ के सहदेव दिरदो व भारतीय रैपर और गायक बादशाह का एलबम रिलीज होगा। बादशाह ने खुद इसकी घोषणा की है। सिंगर बादशाह ने ने सोशल मीडिया हैंडल पर बचपन का प्यार गाने का पोस्टर रिलीज कर दिया है। पोस्टर के साथ सिंगर बादशाह ने लिखा है कि भूल नहीं जाना रे..। बता दे सहदेव को इंडियन आइडल के बाद रियलिटी शो डांस दीवाने से भी बुलावा आया है। बता दें छत्तीसगढ़ का एक बच्चा सहदेव दिरदो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। हर जगह बस इसी बच्चे का गाया गाना बचपन का प्यार गूंज रहा है। 


रियलिटी शो डांस दीवाने से भी आया बुलावा

सहदेव को अब माधुरी दीक्षित के डांस दीवाने रियलिटी शो के सेट से भी बुलावा आ गया है। शुरुआती दौर से ही सहदेव के साथ रहने वाले सुकमा के युवा पिंटू मानिकपुरी ने बताया कि सहदेव अब जल्द ही डांस दीवाने शो में भी जाएगा। यहां माधुरी दीक्षित की टीम के साथ सहदेव की शूटिंग भी चलेगी। नयाभारत को मिली जानकारी के मुताबिक फिलहाल सहदेव अभी मुंबई में ही है। अब जल्द ही डांस दिवाने के सेट में जाने की तैयारी कर रहा है। मुंबई में सहदेव के साथ उसके पिता भी साथ हैं।

Indian Idol 12 Finale से पहले शो में 'बसपन का प्यार' फेम सहदेव की धांसू एंट्री

सहदेव दिरदो की पॉपुलैरिटी को देख अब उन्हें सिंगिंग शो इंडियन आइडल के सेट पर बुलाया गया है। होस्ट आदित्य नारायण ने वीडियो शेयर किया है। आदित्य नारायण ने इंडियन आइडल के सेट का एक क्लिप शेयर किया है। क्लिप में जज और बाकी कंटेस्टेंट्स सहदेव दिरदो के साथ बचपन का प्यार गाने पर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं। नयाभारत को मिली जानकारी के मुताबिक वीडियो को शेयर करते हुए आदित्य नारायण ने कैप्शन लिखा- बचपन का प्यार क्यूटी सहदेव और इंडियन आइडल की टीम के साथ। ये वीडियो वायरल हो रहा है। 

आदित्य नारायण के एक्सप्रेशन कमाल के हैं। सभी कंटेस्टेंट्स पर बचपन का प्यार फीवर चढ़ता दिख रहा है। वीडियो में अनु मलिक, सोनू कक्कड़, मोहम्मद दानिश, अरुणिता कांजीलाला, निहार ताउरो, शनमुख प्रिया, स्याली कांबले नजर आ रहे हैं। सहदेव डिरडो वीकेंड में पवनदीप राजन के साथ परफॉर्म करने वाले हैं, हालांकि इस पर कोई कन्फर्मेशन सामने नहीं आया है। सहदेव की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें उनके साथ इंडियन आइडल के क्रू मेंबर नजर आ रहे हैं। दोनों की ये तस्वीर इंडियन आइडल के सेट की है।


गौरतलब है कि सहदेव दिरदो का गाया गाना-मेरे बचपन का प्यार भूल नहीं जाना रे, इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चित है। नयाभारत को मिली जानकारी के मुताबिक सहदेव के इस गाने को सुनकर बॉलीवुड के प्रसिद्ध सिंगर बादशाह ने सहदेव को दिल्ली आमंत्रित किया था, जहां उन्होंने इस गाने की प्रस्तुति दी थी। 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मंत्री कवासी लखमा के कहने पर सहदेव दिरदो ने अपने निराले अंदाज में गाना सुनाया। मुख्यमंत्री बघेल ने सहदेव के गायन शैली की तारीफ की और  उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। नयाभारत को मिली जानकारी के मुताबिक सहदेव वर्तमान में कक्षा सातवीं में अपने गांव के स्कूल में ही अध्ययनरत है। सोशल मीडिया के जरिए वायरल हुए उसके गाने को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।


छत्तीसगढ़ के सहदेव द्वारा गाया गाना बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल है। लाखों लोग इस पर रील वीडियो बना रहे हैं। सहदेव के गाने पर लिप्सिंग करके वीडियो अपलोड कर रहे हैं। वीडियो इस कदर वायरल हुआ कि अब देश में इसकी चर्चा है। नयाभारत को मिली जानकारी के मुताबिक 12 साल के सहदेव दिरदो उरम्पाल के पटेलपारा इलाके में मशहूर हो चुका है। बच्चे के घर पर न मोबाइल है न टीवी है। पिता गुड्डे राम दिरदो पेशे से कृषक हैं। माँ की पांच साल पहले मौत हो गई। 


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सुकमा जिले के छिन्दगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत कुरमापार के नन्हें गायक सहदेव दिरदो ने मुलाकात की। चंडीगढ़ से लौटने के बाद सुकमा के सहदेव ने CM भूपेश बघेल से मुलाकात की। उद्योग और वाणिज्य मंत्री कवासी लखमा सहदेव को अपने साथ लेकर आए थे। नयाभारत को मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सहदेव दिरदो को अपनी अनोखी गायन शैली से देश के जाने-माने सिंगर सहित आम लोगों का ध्यान आकर्षित करने और छत्तीसगढ़ का नाम रौशन करने के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।

देखे विडियो

देखें वीडियो