Feet in Fitu : सिर्फ 40 दिन के बच्चे के पेट में पल रहा था बच्चा, डॉक्टरों ने सर्जरी कर निकाला भ्रूण! 5 से 10 लाख बच्चों में एक केस...जाने मामला…

baby belly fetus: The child was growing in the stomach of only 40 days old baby, doctors surgically removed the fetus! One case in 5 to 10 lakh children. baby belly fetus :सिर्फ 40 दिन के बच्चे के पेट में पल रहा था बच्चा, डॉक्टरों ने सर्जरी कर निकाला भ्रूण! 5 से 10 लाख बच्चों में एक केस

Feet in Fitu : सिर्फ 40 दिन के बच्चे के पेट में पल रहा था बच्चा, डॉक्टरों ने सर्जरी कर निकाला भ्रूण! 5 से 10 लाख बच्चों में एक केस...जाने मामला…
Feet in Fitu : सिर्फ 40 दिन के बच्चे के पेट में पल रहा था बच्चा, डॉक्टरों ने सर्जरी कर निकाला भ्रूण! 5 से 10 लाख बच्चों में एक केस...जाने मामला…

Feet in Fitu :

 

मोतिहारी में 40 दिन के एक बच्चे के पेट से भ्रूण निकला है। बच्चे की टॉयलेट रुक गई थी। इसकी वजह से उसका पेट फूल गया था। इलाज के लिए परिवार वाले उसे अस्पताल ले आए थे। यहां जांच के बाद पता चला कि बच्चे के पेट में भ्रूण पल रहा है। डॉक्टरों ने ऑपरेशन करके भ्रूण को निकाला, बच्चा सुरक्षित है।

मामला मोतिहारी जिले के रहमानिया मेडिकल सेंटर में सामने आया। यहां 23 मई को 40 दिन के एक बच्चे को इलाज के लिए लाया गया था। डॉक्टर को बताया गया कि बच्चे के पेट के किनारे सूजन है। इससे बच्चे का पेशाब रुक गई है। डॉक्टर तबरेज अजीज ने बच्चे की कुछ जरूरी जांच करवाईं। (Feet in Fitu)

बच्चे के पेट से निकला भ्रूण।

CT स्कैन और अन्य जांच रिपोर्ट आने के बाद जो हकीकत सामने आई, उसे जान कर डॉक्टर सहित हर कोई हैरान रह गया। बच्चे के पेट में भ्रूण था। जांच रिपोर्ट से पता चला कि जब बच्चा मां के गर्भ में था, तभी बच्चे के पेट में भ्रूण विकसित हो गया था। डॉक्टर के अनुसार, 5 से 10 लाख में एक ऐसा केस सामने आता है। । (Feet in Fitu)

मेडिकल में इसे फीटस इन फिटू कहा जाता है

रहमानिया मेडिकल सेंटर के डॉक्टर उमर तबरेज के अनुसार, मेडिकल भाषा में इसे फीटस इन फिटू कहा जाता है, यानी बच्चे के पेट में बच्चा। यह अपनी तरह का रेयर केस है, जो पांच से दस लाख बच्चों में एक में पाया जाता है। बच्चा सर्जरी के बाद अब बिल्कुल ठीक है और उसे हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। । (Feet in Fitu)