सोमवार का राशिफल: आज आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे इन राशियों के लोग.... इन राशि वालों का दिन रहेगा शानदार…..वहीं इन्हें रहना होगा सावधान.... नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग.... माता के साथ संबंध होंगे मधुर.... जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन.....

सोमवार का राशिफल: आज आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे इन राशियों के लोग.... इन राशि वालों का दिन रहेगा शानदार…..वहीं इन्हें रहना होगा सावधान.... नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग.... माता के साथ संबंध होंगे मधुर.... जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन.....

नयाभारत 13 दिसंबर 2021। आज दिन सोमवारहै। देखें आज का राशिफल...

     आज का राशिफल

मेष राशि 

मेष राशि के लोग सोमवार के दिन जबरदस्त ऊर्जा और जोश से भरे रहेंगे। आज आपको अपने परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा, क्योंकि स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट हो सकती है। आज आपको वह शोहरत और पहचान मिलेगी जिसकी आप काफी समय से तलाश कर रहे थे।

वृष राशि 

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। घर का काम समय पर पूरा करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताना फायदेमंद रहेगा। आप नई चीजों को जानने के लिए उत्सुक रहेंगे। मित्रों और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। किसी रिश्तेदार के यहां जाने का मौका मिल सकता है।

 

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह जीवन में नए अवसर लेकर आएगा। यदि आप रोजी-रोजगार के लिए भटक रहे हैं तो प्रयास करने पर आपकी यह मनोकामना पूरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन या फिर विभाग या स्थान परिवर्तन के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने पर आप समय से अपने टारगेट को पूरा करने में कामयाब होंगे। यदि भूमि-भवन आदि के क्रय-विक्रय का कोई बड़ा फैसला लेने की सोच रहे हैं तो एक बार इष्ट-मित्रों या फिर किसी शुभचिंतक की सलाह लेना न भूलें। विदेश से जुड़े कार्य करने वालों को इस सप्ताह विशेष रूप से लाभ हो सकता है। किसी महिला मित्र की मदद से आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। हालांकि इसके लिए आपको समय का प्रबंधन करके चलने की जरूरत बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में आपसी विश्वास बढ़ेगा। एक-दूसरे को समझने के कई अवसर प्राप्त होंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

 

कर्क राशि

व्यवसायिक कार्यों के लिए आज का दिन मंगलमय है। करियर में प्रोमोशन के लिए अनुकूल समय है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। गुरु व चन्द्रमा आर्थिक उन्नति दे सकते हैं। नीला व सफेद रंग शुभ है।

सिंह राशि

शनि के मकर प्रभाव से सफलता की प्राप्ति होगी। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज व्रत रहें। पिता का आशीर्वाद लें। नारंगी व लाल रंग शुभ है।

कन्या राशि

बुध के सूर्य के साथ वृश्चिक राशि में व शनि के मकर प्रभाव से छात्र सफल रहेंगे। शुक्र यात्रा देगा। बैगनी व नारंगी रंग शुभ है। तिल का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।

तुला राशि

शुक्र चतुर्थ व बुध द्वितीय हैं। छात्रों को कॅरियर में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पिता के आशीर्वाद से लाभ है। स्वास्थ्य लाभ के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें। सफेद व हरा रंग शुभ है।

वृश्चिक राशि

आज जॉब में लाभ सम्भावित है। नेत्र विकार संभावित है। पॉलिटिक्स में बड़ा लाभ हो सकता है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। हरा व बैगनी रंग शुभ है।

धनु राशि

आज शुक्र द्वितीय व गुरु तृतीत अनुकूल हैं। चन्द्रमा अति मंगलकारी है। बिजनेस नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। बैगनी व हरा रंग शुभ है। गेंहू का दान करें।

मकर राशि

बैंकिंग जॉब से जुड़े लोग सफल रहेंगे। वृश्चिक राशि का बुध व सूर्य बैंकिंग व आईटी जॉब में प्रोमोशन का मार्ग देंगे। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। नीला व आसमानी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें व उड़द का दान करें।

कुम्भ राशि

आज का दिन संघर्षमय है। चन्द्रमा का द्वितीय गोचर व्यवसाय को लाभ प्रदान कर सकते हैं। नीला व हरा रंग शुभ है।शनि के द्रव्य तिल का दान करें। बड़े भाई का आशीर्वाद लें।

मीन राशि

जॉब में थोड़ा संघर्ष है।शनि का मकर व मंगल सूर्य का नवम गोचर जॉब में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। लाल व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। पिता का आशीर्वाद लें।