Assam: बाल विवाह पर असम में 2044 की हुई गिरफ्तारी, गिरफ्तार लोगों में 52 काजी और पुरोहित भी शामिल.
Assam: 2044 arrests were made in Assam on child marriage,




NBL, 04/02/2023, Assam: 2044 arrests were made in Assam on child marriage, 52 Qazis and priests were also among those arrested.
असम पुलिस ने बाल विवाह के खिलाफ व्यापक मुहिम चलाते हुए शुक्रवार को 2,044 लोगों को गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने यहां एक कार्यक्रम से इतर बताया कि राज्यभर में शुक्रवार सुबह से मुहिम शुरू की गई और यह अगले तीन से चार दिन तक जारी रहेगी।
राज्य मंत्रिमंडल ने 23 जनवरी को यह फैसला किया था कि बाल विवाह के दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा और व्यापक जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। असम के पुलिस महानिदेशक जेपी सिंह ने कहा, पिछले 15 दिन में राज्य में 4,004 से अधिक केस दर्ज किए गए हैं।
डीजीपी के मुताबिक सीएम को बाल विवाह से संबंधित जानकारियां मिली थीं। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले की जांच करने और दोषियों को गिरफ्तार करने का निर्देश जारी किया था। शर्मा ने राज्यव्यापी पुलिस कार्रवाई पर पुलिस महानिदेशक जीपी सिंह की मौजूदगी में सभी पुलिस अधीक्षकों (एसपी) के साथ ऑनलाइन बैठक की। उन्होंने लोगों से 'इस कुरीति से मुक्ति' के लिए सहयोग एवं समर्थन की अपील की।
* विवाह को घोषित किया जाएगा अवैध...
सीएम सरमा ने कहा था 14 साल से कम उम्र की लड़कियों से विवाह करने वालों के खिलाफ यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) कानून के तहत मामला दर्ज किया जाएगा और 14-18 साल की लड़कियों से विवाह करने वालों के खिलाफ बाल विवाह रोकथाम अधिनियम, 2006 के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा और विवाह को अवैध घोषित किया जाएगा। अगर लड़के की उम्र भी 14 साल से कम होगी तो उसे सुधार गृह भेजा जाएगा।
* गिरफ्तार लोगों में 52 काजी और पुरोहित...
डीजीपी सिंह ने कहा, अब तक चलाए गए अभियान में शादी कराने वाले लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में 52 काजी और पुरोहित हैं। उनके मुताबिक सबसे अधिक गिरफ्तारियां धुबड़ी, बरपेटा, कोकराझार और विश्वनाथ जिलों में हुई है। अब तक सबसे अधिक 136 गिरफ्तारियां धुबड़ी से हुई हैं, जहां सबसे अधिक 370 मामले दर्ज हुए हैं। इसके बाद बरपेटा में 110 और नगांव में 100 गिरफ्तारियां हुई हैं।