आम आदमी को एक और बड़ा झटका: महीने के पहले ही दिन महंगाई की मार , आज से महंगा हुआ LPG सिलेंडर… जानिए आपके शहर में क्या है कीमत……..ये है लेटेस्ट प्राइस……….

आम आदमी को एक और बड़ा झटका: महीने के पहले ही दिन महंगाई की मार , आज से महंगा हुआ LPG सिलेंडर… जानिए आपके शहर में क्या है कीमत……..ये है लेटेस्ट प्राइस……….

 

डेस्क :-  सरकारी तेल कंपनियों ने आज यानी 1 सितंबर को घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए हैं। दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम गैस सिलेंडर की कीमत में 25 रुपए की बढ़ोतरी की गई है।

 

 

 

अब दिल्ली में 14.2 किलो का LPG सिलेंडर 884.50 रुपए का हो गया है। वहीं, 19 किलोग्राम कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में भी 75 रुपए का इजाफा किया गया है।

 

 

15 दिनों में ही 50 रुपए महंगा हुआ सिलेंडर
इससे पहले 17 अगस्त को रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 25 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी। यानी 15 दिन में ही गैर-सब्सिडी वाला सिलेंडर 50 रुपए महंगा हो चुका है।

 

 

 

2021 में 190.50 रुपए महंगा हुआ गैस सिलेंडर
दिल्ली में इस साल 1 जनवरी को LPG सिलेंडर की कीमत 694 रुपए थी। अब सिलेंडर की कीमत 884.5 रुपए है। यानी कि जनवरी से अब तक 190.50 रुपए घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं।

 

 

 

 

 

इस साल घरेलू गैस सिलेंडर के दाम

महीना दिल्ली कोलकाता मुंबई चेन्नई
1 सितंबर 884.50 911.00 884.50 900.50
18 अगस्त 859.50 886.00 859.50 875.50
1 जुलाई 834.50 861.00 834.50 850.00
1 मई 809.00 835.50 809.00 825.00
1 मार्च 819.00 845.50 819.00 835.00
25 फरवरी 794.00 820.50 794.00 810.00
15 फरवरी 769.00 795.50 769.00 785.00
4 फरवरी 719.00 745.50 719.00 735.00
1 जनवरी 694.00 720.50 694.00 710.00