Alia Bhatt Pregnant : रणवीर आलिया के घर आने वाला है नन्हा मेहमान…शादी के 2 महीने बाद ही आलिया भट्ट बनने जा रही है मां...हॉस्पिटल से सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो...

Alia Bhatt Pregnant मुंबई 27 जून 2022। आलिया भट्ट के घर नन्हा मेहमान आने वाला है। Alia Bhatt Pregnant: Ranveer is going to come to Alia's house, a little guest…Alia Bhatt is going to become a mother only after 2 months of marriage…photo shared on social media from hospital

Alia Bhatt Pregnant : रणवीर आलिया के घर आने वाला है नन्हा मेहमान…शादी के 2 महीने बाद ही आलिया भट्ट बनने जा रही है मां...हॉस्पिटल से सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो...
Alia Bhatt Pregnant : रणवीर आलिया के घर आने वाला है नन्हा मेहमान…शादी के 2 महीने बाद ही आलिया भट्ट बनने जा रही है मां...हॉस्पिटल से सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो...

Alia Bhatt Pregnant

मुंबई 27 जून 2022। आलिया भट्ट के घर नन्हा मेहमान आने वाला है। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। आलिया भट्ट ने खुद सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर फैंस को यह जानकारी दी। जिसके बाद उन्हें लगातार बधाई दी जा रही है।आलिया ने रणबीर के साथ हॉस्पिटल की एक तस्वीर शेयर की है. उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा-हमारा बच्चा, जल्द ही आ रहा है।(Alia Bhatt Pregnant)

14अप्रैल को बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर शादी के बंधन में बंधे थे। पूरे रस्म रिवाज के साथ आलिया भट्ट और रणबीर कपूर हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए थे। दूल्हा-दुल्हन की शादी से कई फोटोज भी सामने आई थी। अब शादी के दो महीने बाद आलिया के मां बनने की खबर आ रही है।(Alia Bhatt Pregnant)

आलिया भट्ट के मां बनने की खबरें बड़ी तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। वही सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर पर फैंस उन्हें लगातार बधाइयां भी दे रहे हैं। हालांकि कुछ लोग इसमें बड़े ही दिलचस्प कमेंट कर भी कर रहे हैं। शादी के 2 महीने बाद आलिया भट्ट के मां बनने की इस खबर के बाद, कई फैंस ने जमकर चुटकी भी ले रहे है। हालांकि ज्यादातर फैंस पॉजिटिव कमेंट ही कर रहे हैं और उन्हें मां बनने की बधाई दे रहे हैं। हालांकि इस मामले में ऑफिशियल कंफर्मेशन अभी तक ना तो आलिया भट्ट की तरफ से आई है और ना ही रणबीर कपूर की तरफ से।(Alia Bhatt Pregnant)

 

ननद और मां ने भी दी आलिया भट्ट को बधाई

ऐक्ट्रेस ने कैप्शन लिखा, 'हमारा बेबी.... जल्द आ रहा है।' इसके बाद लोगों ने ऐक्ट्रेस को बधाई देनी शुरू कर दी। ननद रिद्धमा कपूर ने रेड हार्ट इमोजी पोस्ट की। राशी खन्ना ने बधाई दी। प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, 'बधाई! हनी। बहुत खुशी हुई।' मौनी रॉय ने लिखा, 'ऊं नम: शिवाए। दिल से बहुत खुशी हुई।' मां सोनी राजदान ने भी कॉमेंट किया। लिखा, 'बधाई मम्मा और पापा शेर।' दोस्त करण जौहर ने भी खुशी जाहिर की कि उनका दिल धुक-धुक कर रहा है। 

लेकिन कुछ ने लिखा ये 'ब्रह्मास्त्र' का प्रमोशनल स्टंट है।