SHOCKING: पति से हुई लड़ाई तो बाजार से 3 kg चीनी ले आई पत्नी.... आधी रात सोए पति पर डाल दी खौलती चाशनी.... पति को दी ख़ौफ़नाक मौत.... फिर हुआ ये......

SHOCKING: पति से हुई लड़ाई तो बाजार से 3 kg चीनी ले आई पत्नी.... आधी रात सोए पति पर डाल दी खौलती चाशनी.... पति को दी ख़ौफ़नाक मौत.... फिर हुआ ये......


डेस्क। अमेरिका में एक वाक्या सामने आया। यहां एक महिला ने पति से लड़ाई के बाद उसके ऊपर चीनी से बनी खौलती चाशनी डाल उसकी जान ले ली। अमेरिका के चेस्टर क्राउन कोर्ट ने अब इस मामले पर अपना फैसला सुनाया है। कोर्ट ने 59 साल की करीना स्मिथ कोकम से कम 12 साल जेल की सजा सुनाई है। उसपर अपने 81 साल के पति माइकल बाइनेस की हत्या का आरोप था। सबूतों के आधार पर करीना का जुर्म साबित हो गया। उसने अपने पति से झगड़ा होने पर उसे जलाकर मार दिया। 

 

 

इस हत्या के लिए करीना ने तीन किलो चीनी का इस्तेमाल किया था। आधी रात अचानक माइकल को अस्पताल लाया गया, जहां उसकी बॉडी 36 परसेंट जल गई थी। माइकल के ऊपर चिपचिपी चीज गिरी थी। डॉक्टर्स ने इमरजेंसी में उनका इलाज शुरू किया। तमाम कोशिशों के बाद भी उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। चिपचिपी चीज के कारण माइकल की बॉडी की चमड़ी बुरी तरह झुलसी हुई थी। जांच में पता चला कि उसके ऊपर खौलती चाशनी डाल दी गई थी। ये काम किसी और ने नहीं, उनकी बीवी ने किया था। पत्नी को कोर्ट ने कम से कम 12 साल जेल की सजा सुनाई है।

 


जब करीना को पति की हत्या के आरोप में अरेस्ट किया गया तो पहले वो मुकर गई। काफी सख्ती के बाद उसने अपना जुर्म स्वीकारा। करीना ने बताया कि वो माइकल से झगड़कर परेशान हो चुकी थी। घटना वाले दिन से एक सुबह पहले दोनों की जमकर बहस हुई थी। इसके बाद करीना मार्केट गई और तीन किलो चीनी खरीद लाई। उसने इस चीनी को पानी मिलाकर चाशनी बनाई। जब रात को माइकल सो रहा था तब उसने खौलती चाशनी को अपने पति पर डाल दिया। इससे माइकल के हाथ और सीने में फोड़े हो गए।