CEO ने रचाई दूसरी शादी: 34 साल बाद दो बच्चे के बाप ने परियोजना अधिकारी से कर ली चुपके-चुपके शादी…. CEO की पहली पत्नी ने करवा दी दोनों मियां-बीबी पर FIR.... CEO की आशिक मिजाजी जान हो जाएंगे हैरान.....

CEO ने रचाई दूसरी शादी: 34 साल बाद दो बच्चे के बाप ने परियोजना अधिकारी से कर ली चुपके-चुपके शादी…. CEO की पहली पत्नी ने करवा दी दोनों मियां-बीबी पर FIR.... CEO की आशिक मिजाजी जान हो जाएंगे हैरान.....

इंदौर। खंडवा जनपद पंचायत के सीईओ ने पहली पत्नी को तलाक दिए बिना ही दूसरी शादी कर ली। जिसके बाद पत्नी ने सीईओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पत्नी का आरोप है कि खंडवा जनपद पंचायत के सीईओ शादीशुदा होने के बाद भी आर्य समाज से दूसरी शादी की है। सीईओ पहली पत्नी के साथ नहीं रहना चाहते हैं। खंडवा के जनपद पंचायत सीईओ के खिलाफ उनकी पत्नी ने इंदौर के छतरीपुरा थाने में केस दर्ज करवाया है। 

 

समाजवादी नगर में रहने वाली सुमनलता ने बताया कि महेन्द्र घनघोरिया के साथ 23 मई 1987 में उसकी शादी हुई थी। दोनों की 25 और 23 साल की दो बेटियां हैं। पति वर्तमान में जनपद पंचायत सीईओ खंडवा के पद पर पदस्थ हैं। उन्होंने पहली पत्नी को तलाक दिए बिना ही आर्य समाज भोपाल में दूसरी शादी कर ली। जिस महिला से शादी की है, वह भोपाल में महिला परियोजना अधिकारी है। पत्नी का आरोप है कि पति अब उसके साथ ही रहने की बात कह रहा है।

 

पत्नी का आरोप है कि सरकारी सेवा में रहते हुए उन्होंने बिना तलाक दूसरी शादी की है। इस मामले में सीईओ महेंद्र घनघोरिया और पत्नी मालती के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। महेंद्र घनघोरिया की 34 साल पहले पहली शादी हुई थी, जिससे दो बेटियां है। 25 साल और 23 साल की बेटियों के बावजूद उन्होंने दूसरी शादी की और अब उससे भी उन्हें एक बच्चा है। दूसरी शादी करने वाले जनपद पंचायत CEO पर FIR  दर्ज कर दिया गया है। CEO के खिलाफ उनकी पत्नी ने मामला दर्ज कराया है। 

 

आरोप है कि पहली पत्नी से बिना तलाक लिए CEO साहब ने महिला परियोजना अधिकारी से शादी कर ली और साथ रहने वले। दोनों का एक बच्चा भी है। इससे पहले हुई शादी से भी जिला पंचायत सीईओ को दो बच्चे हैं। जनपद पंचायत सीइओ का नाम महेंद्र घनघोरिया है, जो खंडवा में पदस्थ हैं, वहीं उनकी नयी नवेली दुल्हन मालती राजपूत भोपाल जिला पंचायत में महिला परियोजना अधिकारी है। सीईओ की पहली पत्नी सुमनलता ने पति के खिलाफ FIR दर्ज करायी है।