Actress Suicide: होटल में मॉडल ने की आत्महत्या... पंखे से लटका मिला शव... सुसाइट नोट में मांगी माफी... 'मैं खुश नहीं हूं, शांति चाहिए' लिख लगाई फांसी.....
30-year-old model died by suicide, body was found hanging from a fan in a hotel room Mumbai Model Suicide: मुंबई में एक मॉडल ने अपनी जान ले ली है। मुंबई के अंधेरी इलाके में 30 साल की मॉडल ने होटल के कमरे में पंखे से लटककर अपनी जान दी। वर्सोवा पुलिस ने ADR के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सुसाइड केस की जांच जारी है। आत्महत्या से पहले मॉडल ने सुसाइड नोट में अपना दर्द बयां किया। शाम 8 बजे के करीब मॉडल ने होटल में चेक इन किया। फिर रात के खाने का ऑर्डर दिया। अगले दिन होटल का वेटर रूम की घंटी बजा रह था।




30-year-old model died by suicide, body was found hanging from a fan in a hotel room
Mumbai Model Suicide: मुंबई में एक मॉडल ने अपनी जान ले ली है। मुंबई के अंधेरी इलाके में 30 साल की मॉडल ने होटल के कमरे में पंखे से लटककर अपनी जान दी। वर्सोवा पुलिस ने ADR के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सुसाइड केस की जांच जारी है। आत्महत्या से पहले मॉडल ने सुसाइड नोट में अपना दर्द बयां किया। शाम 8 बजे के करीब मॉडल ने होटल में चेक इन किया। फिर रात के खाने का ऑर्डर दिया। अगले दिन होटल का वेटर रूम की घंटी बजा रह था।
उसने कई बार आवाज लगाई लेकिन रूम नहीं खुला। जिसके बाद वेटर ने इसकी जानकारी होटल के मैनेजर को दी। मैनेजर ने पुलिस को कॉल कर डिटेल दी। इसके तुरंत बाद होटल में पहुंच पुलिस ने रूम को मास्टर चाबी से खोला। फिर जो देखा उनके होश उड़ गए। मॉडल ने पंखे से लटक कर सुसाइड कर लिया था। होटल रूम से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।
सुसाइड नोट में मॉडल ने लिखा था- क्षमा करें, इसके लिए कोई भी जिम्मेदार नहीं है। किसी को परेशान ना करे। खुश नहीं हूं, शांति चाहिए बस। वर्सोवा पुलिस ने ADR के तहत मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारी ने बताया कि मॉडल लोखंडवाला के यमुना नगर सोसाइटी की रहने वाली थी। मॉडल के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।