CG Weather Update: प्रदेश में मौसम रहेगा शुष्क, गिरेगा तापमान, बढ़ेगी ठंड, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम.....
Aaj Ka Mausam, Cold Wave Alert, Weather Update रायपुर। प्रदेश में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होने के कारण दिनांक 04 दिसम्बर को प्रदेश में ठंडी और शुष्क हवाओं का आगमन प्रारंभ होने की सम्भावना है। प्रदेश में दिनांक 04 दिसंबर को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में गिरावट का क्रम प्रारंभ होने की संभावना है। परंतु न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।




Aaj Ka Mausam, Cold Wave Alert, Weather Update
रायपुर। प्रदेश में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होने के कारण दिनांक 04 दिसम्बर को प्रदेश में ठंडी और शुष्क हवाओं का आगमन प्रारंभ होने की सम्भावना है। प्रदेश में दिनांक 04 दिसंबर को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में गिरावट का क्रम प्रारंभ होने की संभावना है। परंतु न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।
बस्तर संभाग में में न्युनतम तापमान में गिरावट का दौर 05 दिसम्बर से प्रारंभ होने की सम्भावना है। देश के कई राज्यों में मौसम तेजी से करवट बदल रहा है। कई राज्यों में कंपाने वाली ठंड महसूस की जा रही है। इस बीच कोहरा भी पड़ने लगा है। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार हो रही बर्फबारी का अन्य राज्यों में असर देखा जा रहा है। आने वाले दिनों में तापमान और ज्यादा गिर सकता है और इसके साथ ही ठिठुरन भी बढ़ सकती है।
तमिलनाडु में अगले हफ्ते तक लगातार बारिश का अनुमान है। गरज के साथ राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान है। केरल में भी अगले दो दिनों तक लगातार बारिश का अनुमान है। राजधानी दिल्ली में तापमान में गिरावट देखी जा सकती है। इस बीच राजधानी में सर्दी बढ़ जाएगी। मध्य प्रदेश में धीरे-धीरे ठंड बढ़ रही है। यहां बाकी राज्यों से कम ठंड है।