VIDEO: पति-पत्नी में हुआ झगड़ा... बालकनी में हाथापाई करते-करते पति-पत्नी के साथ घटा खतरनाक हादसा.... दूसरी मंजिल से सड़क पर गिरे... VIDEO देख सहम जाएंगे आप.....




सेंट पीटर्सबर्ग। रूस में एक कपल के बीच झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि दोनों की ही जान जाते-जाते बची है। घटना का वीडियो भी सामने आया है। रूस के शहर सेंट पीटर्सबर्ग शहर में ये कपल बालकनी से उस वक्त गिर गया, जब दोनों यहां खड़े होकर लड़ रहे थे। हाथापाई करते हुए पति पत्नी 25 फीट की ऊंचाई से सड़क पर आकर गिरे। राहत की बात ये रही कि दोनों को ही गंभीर चोट नहीं लगी और इनकी जान बच गई। हालांकि दोनों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।
सेंट पीटर्सबर्ग में रहने वाले ओल्गा वोल्को और उनकी पत्नी येवगेनी कार्लगी में किसी बात को लेकर बहस हो रही थी। दोनों बहस करते हुए बालकनी पर आ गए कि तभी इनमें हाथापाई शुरू गई। हाथापाई करते हुए जैसे ही दोनों दोनों रेलिंग से टकराए तो रेलिंग टूट गई और दोनों करीब 25 फीट नीचे जमीन पर आकर गिरे। घटना का वीडियो भी लोग सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। लोगों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच झगड़ा काफी तेज था। दोनों में हाथापाई हो रही थी, उसी दौरान ये हादसा हुआ। इस घटना का पूरा वीडियो कैमरे में कैद हो गया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि घटना के बाद पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए, जो इस बात की जांच कर रहे हैं, कि आखिर रैलिंग इतनी आसानी से कैसे टूटी।
इस घटना को करीब से देखने वाले एक प्रत्यक्षदर्शी डेनिस ने यहां के स्थानीय अखबार को बताया कि “मैं अपने सहयोगी के साथ चल रहा था। इस दौरान वह सड़क का वीडियो बना रहा था, तभी अचानक से उसका ध्यान बालकनी में झगड़ रहे पति-पत्नी पर गया और घटना का वीडियो अचानक ही उसके मोबाइल में शूट हो गया। ये खबर अब दुनियाभर में चर्चा का विषय बन रही है। बालकनी में जब दोनों के बीच हाथापाई हो रही थी, तो दोनों रेलिंग तोड़ते हुए सीधे 25 फीट नीचे जमीन पर जा गिरे। यह देखकर लोग भी दंग रह गए। मौके पर फिर एंबुलेंस को बुलाया गया। फिलहाल दोनों अस्पताल में भर्ती हैं।
देखें वीडियो