कैबिनेट मंत्री अकबर ने ग्राम पंचायत सूखाताल के अराध्य देवी माता देवाला मंदिर पहुंचकर विधि-वत पूजा अर्चना किया

कैबिनेट मंत्री अकबर ने ग्राम पंचायत सूखाताल के अराध्य देवी माता देवाला मंदिर पहुंचकर विधि-वत पूजा अर्चना किया

 

कवर्धा, 26 फरवरी 2022। प्रदेश के वन,परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत सूखाताल के अराध्य देवी माता देवाला मंदिर पहुंचकर विधि-वत पूजा अर्चना करते हुए प्रदेश के खुशहाली एवं समृद्धि के लिए आर्शीवाद लिया। मंत्री अकबर के साथ क्षेत्र के दौरे से अवसर पर नीलकंठ चंद्रवंशी,कलीम खान, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि होरी साहू, पितांबर वर्मा, जिला पंचायत सदस्य रामकुमार पटेल, शाकम्भरी बोर्ड सदस्य हरि पटेल, राजेश शुक्ला, पार्षद अशोक सिंह, ईश्वर शरण वैष्णव,चोवा साहू, प्रशांत परिहार, वीरेन्द्र जांगड़े, मुकेश सिन्हा,लेखा राजपूत, सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।