स्वच्छता हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा- सांसद पांडेय - पंडरिया में आयोजित स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद संतोष पांडेय।

स्वच्छता हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा- सांसद पांडेय - पंडरिया में आयोजित स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद संतोष पांडेय।
स्वच्छता हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा- सांसद पांडेय - पंडरिया में आयोजित स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद संतोष पांडेय।

 

पंडरिया- नगर पंचायत पंडरिया में सेवा पखवाड़ा अंतर्गत महामाया सेवा समिति के द्वारा आयोजित स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य रूप से राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय शामिल हुए।

सांसद संतोष पांडेय ने समिति के सदस्यों, भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ झाड़ू लगाकर विभिन्न स्थानों की साफ-सफाई की। उन्होंने नगरवासियों को स्वच्छता व नगर को साफ-स्वच्छ बनाए रखने का संदेश दिया। गांधी चौक पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में स्वच्छता को लेकर बड़ा अभियान चलाया। खुद हाथों में झाड़ू लेकर निकले। इसी का परिणाम है कि आज पूरा देश उनका अनुकरण कर रहा है। स्वच्छता एक जन अभियान बन चुका है। लोग जागरूक हो गए हैं। चाहे गांव हो या शहर हो सभी जगह को साफ-स्वच्छ बनाए रखना समस्त नागरिकों का कर्तव्य है। स्वच्छता के तहत प्रधानमंत्री ने घर-घर में शौचालय बनवाने का कार्य किया। स्वच्छता हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। 

भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक व जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष रामकुमार भट्ट ने कहा कि स्वच्छता बनाए रखना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। अपने-अपने घर के अलावा सार्वजनिक स्थलों में भी साफ-सफाई बनाए रखें। सांसद पांडेय सहित अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जैन मंदिर पहुंचकर दीक्षा लेने वाली मुस्कान का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि यह बहुत बड़ा त्याग है। इससे सबको प्रेरणा मिलती है। उन्होंने गांधी चौक के समीप स्थित महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा में माल्यार्पण भी किया। भगवान विश्वकर्मा के पंडाल पहुंचकर दर्शन किए। दौरान भाजपा के जिला महामंत्री क्रांति गुप्ता, मंडल अध्यक्ष गजपाल साहू, वरिष्ठ नेता कुलदीप छाबड़ा, वीरेंद्र शर्मा, सांसद प्रतिनिधिगण कल्याण सिंह, चंद्रकुमार सोनी, नवलकिशोर पांडेय, मंडल महामंत्री रवीश सिंह, पदमराज टण्डन, रितेश सिंह, रामकुमार यादव, नरोत्तम साहू, संजय सोनी, योगेश शर्मा, अनुराग ठाकुर, श्याम टण्डन अन्य पदाधिकारीगण, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, कार्यकर्तागण सहित नागरिकगण मौजूद थे।

 

- स्वच्छता व पर्यावरण के क्षेत्र में अनवरत कार्य करने वालों का किया सम्मान

 

सांसद पांडेय ने स्वच्छता व पर्यावरण के क्षेत्र में अनवरत कार्य करने वाले समिति के सदस्यों का सम्मान भी किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण समिति के संयोजक मोहन राजपूत व सदस्यगण, महामाया सेवा समिति गर्ल्स ग्रुप, भव्या महिला ग्रुप, नगर पंचायत के कमांडो दस्ता के सदस्यों का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। सांसद ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें साधुवाद दिया।

 

           - यात्री प्रतीक्षालय का किया निरीक्षण-

 

सांसद पांडेय ने गांधी चौक के समीप निर्मित यात्री प्रतीक्षालय का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रतीक्षालय व शौचालय में व्याप्त गंदगी को देखकर नाराजगी व्यक्त की। आसपास के दुकानदारों व कार्यकर्ताओं ने यहां नियमित साफ-सफाई नही होने की शिकायत की। सांसद ने नगर पंचायत सीएमओ को नियमित साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। 

 

 - शहीद की प्रतिमा स्थापना व परिसर के कांक्रीटीकरण के लिए तीन लाख की घोषणा -

 

सांसद पांडेय ने पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व नागरिकों की मांग पर पुराना बाजार हटरी परिसर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद पूरन लाल ओझा की स्मृति में उनकी प्रतिमा स्थापना व परिसर के कांक्रीटीकरण कार्य हेतु तीन लाख रुपए स्वीकृति करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि वीर शहीद को नमन करते हैं। जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में अपना बलिदान दिया।