रबि फसल की सिंचाई हेतु किसानों को पानी देने अमित जोगी ने लिखा मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री और मुख्य सचिव को पत्र.... रबि फसल के सिंचाई के लिए किसानों को पर्याप्त पानी देने JCCJ ने की मांग.....
रायपुर, छत्तीसगढ़, दिनांक 18 नवंबर 2021। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने छत्तीसगढ़ के किसानों को रबि फसल के लिए सिंचाई हेतु सरकार से पर्याप्त पानी देने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, कृषि मंत्री श्री रविंद्र चौबे और मुख्य सचिव को पत्र लिखकर इस सम्बंध में कलेक्टरों को निर्देश देने कहा है। जोगी ने अपने पत्र में कहा गत वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष अधिक वर्षा होने के कारण सभी जल स्त्रोतों में अभी पर्याप्त जलभराव है। इसके बावजूद रबी फसल के हेतु किसानों को सिंचाई के लिए पानी न देना सरकार की अदूरदर्षिता को दिखाता है। उन्होंने के कहा एक तरफ तो सरकार फसल चक्र परिवर्तन और रबी फसलों को उगाने हेतु किसानों को प्रोत्साहित करती है किन्तु जब रबी फसल की सिंचाई की बात सामने आती है तो जलस्त्रोतों में पर्याप्त पानी न होने का हवाला देकर सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध नही कराती हैं। इसके कारण प्रदेश के किसानों में सरकार के विरूद्ध भारी अक्रोश व्याप्त है। अतः आपसे आग्रह है कि तत्काल सभी जिला कलेक्टरों को रबी फसल की सिंचाई हेतु पानी देने के निर्देश देवे।

