DA Hike : कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, DA में इतनी होगी वृद्धि, वित्त विभाग ने शुरू की तैयारी…
केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार द्वारा 42 फीसद की दर से महंगाई भत्ता उपलब्ध कराया जा रहा है जबकि प्रदेश के कर्मचारियों को फिलहाल 38 फीसद महंगाई भत्ते का लाभ दिया जा रहा है।




Employees DA Hike : प्रदेश के कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल उनके महंगाई भत्ते में वृद्धि की तैयारी शुरू कर दी गई है। माना जा रहा है कि उनके महंगाई भत्ते को चार फीसद की दर से बढ़ाया जा सकता है। वर्तमान में मध्यप्रदेश के कर्मचारियों को 38% महंगाई भत्ते का लाभ दिया जा रहा है। साथ ही उन्हें 4 महीने के एरियर का भी भुगतान किया जाएगा।(Employees DA Hike)
बढ़ेगा 4 फीसद DA
मध्य प्रदेश के कर्मचारी लंबे समय से महंगाई भत्ते में वृद्धि की राह देख रहे हैं। इसके लिए पहले अप्रैल महीने में घोषणा किए जाने की संभावना जताई गई थी। हालांकि किसी कारणवश मामला अटक गया था। हालांकिजून में एक बार फिर से कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में इजाफा देखने को मिल सकता है। इसके लिए सरकार द्वारा आदेश जारी किए जा सकते हैं। महंगाई भत्ते को चार फीसद की दर से बढ़ाया जाएगा। इसके साथ ही उनके महंगाई भत्ते 38 से बढ़कर 42 फीसद हो सकते हैं।(Employees DA Hike)
जून में सरकार द्वारा इसकी घोषणा होने के बाद जून महीने के वेतन के साथ जुलाई महीने में इसे बढ़ाया जा सकते हैं। वित्त विभाग द्वारा इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। इस संबंध में अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लेंगे। बता दे कि केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार द्वारा 42 फीसद की दर से महंगाई भत्ता उपलब्ध कराया जा रहा है जबकि प्रदेश के कर्मचारियों को फिलहाल 38 फीसद महंगाई भत्ते का लाभ दिया जा रहा है। प्रदेश में नियमित अध्यापक और पंचायत कर्मी मिलाकर कुल 7 लाख से अधिक कर्मचारी हैं।(Employees DA Hike)
वही सातवें वेतनमान प्राप्त कर रहे कर्मचारियों को जनवरी 2023 से बढे हुए महंगाई भत्ते का लाभ दिया जा सकता है। छठे वेतनमान प्राप्त कर रहे कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 9 फीसद का इजाफा देखा जा सकता है वहीं उनके महंगाई भत्ते वर्तमान में 212% है। जिसे बढ़ाया जाएगा। इसके लिए बजट में भी प्रावधान किया गया है।
जुलाई छमाही के लिए फिर बढ़ेगा DA
वहीं आगामी जुलाई महीने की छमाही के लिए भी महंगाई भत्ते में केंद्रीय सरकार द्वारा महंगाई भत्ते में वृद्धि की जाएगी। इसे 3 या 4 फीसद की दर से बढ़ाया जा सकता है। वहीं केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में इजाफा अक्टूबर महीने तक देखने को मिल सकता है। केंद्र सरकार द्वारा इसकी घोषणा के बाद राज्य सरकार द्वारा कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में इस साल 2 बार इजाफा देखने को मिलेगा