Employees CCL Benefit : कर्मचारियों को मिलेगा अवकाश, केंद्रीय मंत्री ने दी जानकारी, सीसीएल सुविधा का उठा सकेंगे लाभ…

सरकारी कर्मचारियों के लिए केंद्र सरकार द्वारा महत्वपूर्ण सुविधा शुरू की गई है। जिसके तहत उन्हें लंबे अवकाश का लाभ मिलेगा। इसकी जानकारी लोकसभा में मंत्री द्वारा दी गई है। केंद्रीय मंत्री द्वारा दी गई जानकारी के तहत महिला कर्मचारियों सहित पुरुष एकल कर्मचारी भी इस सुविधा का लाभ ले सकेंगे।

Employees CCL Benefit : कर्मचारियों को मिलेगा अवकाश, केंद्रीय मंत्री ने दी जानकारी, सीसीएल सुविधा का उठा सकेंगे लाभ…
Employees CCL Benefit : कर्मचारियों को मिलेगा अवकाश, केंद्रीय मंत्री ने दी जानकारी, सीसीएल सुविधा का उठा सकेंगे लाभ…

Employees CCL Benefit : कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। उन्हें लंबे अवकाश का लाभ मिलेगा। इसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री द्वारा दी गई है। महिला और पुरुष कर्मचारी भी सरकार की इस योजना का लाभ ले सकते हैं।(Employees CCL Benefit)

दरअसल सरकार ने लोकसभा में प्रश्नों का जवाब देते हुए बताया कि महिला और सिंगल पुरुष सरकारी कर्मचारी को बच्चे की देखभाल के लिए छुट्टी लेने का अधिकार है। महिला और सिंगल पुरुष सरकारी कर्मचारी को 730 दिन की बाल देखभाल छुट्टी उपलब्ध कराई जाती है। केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि महिला और पुरुष सरकारी कर्मचारी अपने बच्चे की देखभाल करने के लिए अतिरिक्त 730 दिनों की छुट्टी ले सकते हैं।(Employees CCL Benefit)

अधिकतम 730 दिनों की छुट्टी देने का प्रावधान

सरकारी नियम के तहत 18 वर्ष की आयु तक के दो सबसे बड़े बच्चों की देखभाल के लिए पूरी सेवा के दौरान अधिकतम 730 दिनों की छुट्टी देने का प्रावधान है। वही दिव्यांग बच्चों के मामले में इसके लिए कोई आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है। संघ के मामले में संबंध में सिविल सेवा और पदों पर नियुक्त महिला सरकारी कर्मचारी और एकल पुरूष सरकारी कर्मचारी केंद्रीय सिविल सेवा छुट्टी नियम 1972 के नियम 43 सी के तहत बाल देखभाल अवकाश के लिए पत्र होते हैं।(Employees CCL Benefit)

एकल पुरूष, विधुर या तलाकशुदा भी इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं

मंत्री ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं की तरह एकल पुरूष विधुर या तलाकशुदा भी अपनी बच्चों की देखभाल के लिए इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। दिव्यांग बच्चे की देखभाल के लिए छुट्टी लेने के संबंध में कर्मचारियों को उस बच्चे पर निर्भरता का प्रमाण पत्र और संबंधित दस्तावेज जमा करने अनिवार्य होते हैं।(Employees CCL Benefit)

2022 में महिला पैनल ने पितृत्व अवकाश बढ़ाने का प्रस्ताव रखा 

बता दें कि पुरुषों को बच्चे के जन्म के गोद लेने के 6 महीने के भीतर 15 दिन की छुट्टी की पात्रता थी। 2022 में महिला पैनल ने पितृत्व अवकाश बढ़ाने का प्रस्ताव रखा था। इससे पूर्व सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने महत्वपूर्ण घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि उनकी सरकार अपने कर्मचारियों को 12 महीने का मातृत्व अवकाश देगी और 1 महीने के पितृत्व अवकाश की सुविधा उपलब्ध कराएगी। इस लाभ से सरकारी कर्मचारी को अपने बच्चे परिवार की देखभाल करने में मदद मिलेगी।