439 लोगों की मौत: कोरोना का कहर जारी.... आज भी तीन लाख से अधिक कोरोना के मामले.... देश में 3.06 लाख नए कोरोना केस.... पॉजिटिविटी रेट 17.78% से बढ़कर 20.75% हुआ.... एक्टिव मरीज 22 लाख के पार......

439 लोगों की मौत: कोरोना का कहर जारी.... आज भी तीन लाख से अधिक कोरोना के मामले.... देश में 3.06 लाख नए कोरोना केस.... पॉजिटिविटी रेट 17.78% से बढ़कर 20.75% हुआ.... एक्टिव मरीज 22 लाख के पार......

...

नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटों में 3 लाख 6 हजार 64 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए हैं। 24 घंटों में 2 लाख 43 हजार 495 ठीक हो गए। 439 लोगों की मौत हुई है। अभी भी 22 लाख 49 हजार 335 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। कुल एक्टिव मामले 5.69 फीसदी हैं। एक दिन में कोरोना वायरस के लिए 14 लाख 74 हजार 753 सैंपल टेस्ट किए गए। जिनमें 20.75 फीसदी लोग संक्रमित पाए गए। पिछले दिन की तुलना में कोरोना मामलों में 8% की कमी आई है। पॉजिटिविटी रेट 17.78% से बढ़कर 20.75% हो गया है। देश में आज बीते दिन से 27,469 कम मामले आए हैं। इससे पहले देश में कोरोना वायरस के 3 लाख 33 हजार 533 मामले आए थे।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, 23 जनवरी 2022 तक देशभर में 162 करोड़ 26 लाख 7 हजार कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं। बीते दिन 27.56 लाख टीके लगाए गए। वहीं भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के अनुसार, अबतक करीब 71.69 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। बीते दिन 14.74 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए। देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.24 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 93.07 फीसदी है। एक्टिव केस 5.69 फीसदी हैं। कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत अब 6वें स्थान पर है। कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत दूसरे स्थान पर है।

कुल कोरोना मामले: 3 करोड़ 95 लाख 43 हजार 328
एक्टिव मामले: 22 लाख 49 हजार 335 
कुल रिकवरी: 3 करोड़ 68 लाख 4 हजार 145 
कुल मौतें: 4 लाख 89 हजार 848
कुल वैक्सीनेशन: 162 करोड़ 26 लाख 7 हजार 516

उत्तराखंड में 31 जनवरी तक बढ़े प्रतिबंध

22 जनवरी को लिखे एक पत्र में उत्तराखंड सरकार ने 31 जनवरी तक राज्य में कोविड प्रतिबंधों को बढ़ा दिया  है। 12 वीं कक्षा तक के सभी आंगनवाड़ी केंद्र और शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे और ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी।

मुंबई में आज से 1-12वीं के छात्रों के लिए स्कूल फिर से खुल गए

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में आज से 1-12वीं के छात्रों के लिए स्कूल फिर से खुल गए हैं। एक छात्र ने बताया कि स्कूल खुलने से अच्छा लग रहा है, ऑनलाइन कक्षा में दिक्कतें होती थी। स्कूल खोले जाने पर महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा कि हमने स्कूलों में छात्रों की शारीरिक उपस्थिति अनिवार्य नहीं की है। कुछ जिले स्कूल खोल रहे हैं, कुछ जिले नहीं। माता-पिता अनुमति लेकर अपने बच्चों को भेज सकते हैं। हम सभी से COVID19-उपयुक्त व्यवहार का पालन करने का अनुरोध करते हैं।