CG- PVR में हंगामा: PVR में चल रही थी सुर्यवंशी.... तीन युवक शराब के नशे में करने लगे महिलाओं से बत्तमीजी और हूटिंग.... पीवीआर को नोटिस..... सिनेमा हाल में हंगामा करने वाले 3 शराबी गिरफ्तार...

CG- PVR में हंगामा: PVR में चल रही थी सुर्यवंशी.... तीन युवक शराब के नशे में करने लगे महिलाओं से बत्तमीजी और हूटिंग.... पीवीआर को नोटिस..... सिनेमा हाल में हंगामा करने वाले 3 शराबी गिरफ्तार...

रायपुर 12 नवंबर 2021। सिनेमा हाल में हंगामा करने वाले 03 शराबी को गिरफ़्तार किया गया है। पीवीआर मैग्नेटो माल में लास्ट शो में हूटिंग कर रहे थे। तीनो शराब के नशे में थे बत्तमीजी कर रहे थे। मूवी देखने वालों में महिलायें भी मौजूद थी। इनके हंगामे से सभी परेशान हो रहे थे। तेलिबंधा पुलिस को शिकायत मिलने पर तत्काल पहुँची। पुलिस दी गई इनको समझाईस नहीं मानने और हंगामा करने पर पुलिस में तत्काल इनको पकड़कर थाने ले आइ। 

मुलाहिज़े में शराब पीना पाया गया। गिरफ़्तार किया गया। प्रतिबँधात्मक कार्यवाही किया गया। एसे लोगों को बिना चेक किए एंट्री देने के लिए पीवीआर को नोटिस जारी की जा रही है। शराबियों व असमाजिक तत्वों को नहीं बक्शॉ जाएगा। रायपुर पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी है।