CG- 12वीं पास छात्रा ने की आत्महत्या: 17 साल की लड़की की फंदे पर लटकी मिली लाश.... सुसाइड नोट में लिखा, इसलिए मैं जान दे रही.... जानिए किसे ठहराया जिम्मेदार.....
17 year old girl committed suicide writte suicide note dead body found hanging




..
Korba Suicide News: कोरबा जिले के मानिकपुर चौकी क्षेत्र में 17 साल की लड़की ने खुदकुशी कर ली। पंखे में फांसी के फंदे पर लटकी हुई लाश मिली है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारा गया। वहीं मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया था। बताया जा रहा है कि वह उसके पिता के कुछ काम नहीं करने से परेशान थी, जिसके चलते आखिरकार उसने यह कदम उठा लिया। उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। उसने लिखा है कि मेरी पिता जी कुछ नहीं करते। मां पर खर्च चलाने की अकेली जिम्मेदारी है। घर में खर्चा बहुत ज्यादा है, इसलिए मैं जान दे रही हूं। मामले में जांच जारी है।
मानिकपुर चौकी क्षेत्र में वार्ड नंबर 26 मुड़ापार बस्ती में संध्या साहू(17) अपने माता-पिता के साथ रहती थी। उसने इसी साल 12वीं की परीक्षा पास की थी। परिजनों का कहना है कि रोज की तरह शुक्रवार रात को संध्या खाना-खाकर अपने कमरे में चले गई थी। इसके बाद अगले दिन सोमवार सुबह उसकी पंखे में फांसी के फंदे पर लटकी हुई लाश मिली है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारा गया। वहीं मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया था।
सुसाइड नोट में लड़की परेशान होने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। संध्या ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि मेरे पिताजी कुछ नहीं करते। पूरे घर की जिम्मेदारी मेरी मां पर है। मेरी मां बहुत मेहनती है। मुझे खूब सहयोग करती है। हम उसी की कमाई के चलते ही खाना-पीना खाते हैं। मां की वजह से भी मैं पढ़ाई कर रही हूं। लेकिन पढाई-लिखाई के साथ-साथ घर में खर्चा बहुत है, इसलिए मैं काफी दुखी हूं और अब जान दे रही हूं। संध्या का पति सियारमा साहू(39) शराब पीता है।