विधायक अरुण वोरा का पुतला दहन: BJP नेता बोले, "अहंकारी विधायक अरुण वोरा का किया पुतला दहन, पूर्व सभापति, जिला भाजपा मंत्री के साथ विधायक ने किया था अभद्र और स्तरहीन व्यवहार"......




दुर्ग। पूर्व सभापति, जिला भाजपा मंत्री श्री दिनेश देवांगन के साथ दुर्ग विधायक अरुण वोरा द्वारा अभद्र और स्तरहीन व्यवहार करने पर सिकोलाभाठा पटरीपार मंडल द्वारा पुतला दहन किया जाएगा। विधायक अरुण वोरा द्वारा पिछड़े वर्ग के भाजपा नेता को अपमानित करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी रोषव्याप्त है इस पुतला दहन में मण्डल भाजपा अध्यक्ष लुकेश बघेल, महामंत्री तेखन सिन्हा भाजयुमो जिलाध्यक्ष नितेश साहू, उपाध्यक्ष केएस ओझा, रचित पराशर , जितेंद्र सिंह राजपूत , कोषाध्यक्ष सुनील अग्रवाल पार्षद देवनारायण चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो के कार्यकर्ता उपस्थित थेस्थान : शाहिद चौक (ग्रीन चौक) और समय 12 बजे, दिन शनिवार हुआ। यह जानकारी तेखन सिन्हा महामंत्री ने दी।