10 मौतें BIG NEWS : कुरकुरे-नूडल्स फैक्ट्री में जोरदार धमाका, मची अफ़रातफ़री….10 की मौत, कई घायल... पुलिस और दमकल की गाड़ी मौके पर….ईडी ने दिया जांच का आदेश…..

10 मौतें BIG NEWS : कुरकुरे-नूडल्स फैक्ट्री में जोरदार धमाका, मची अफ़रातफ़री….10 की मौत, कई घायल... पुलिस और दमकल की गाड़ी मौके पर….ईडी ने दिया जांच का आदेश…..

........

पटना 26 दिसम्बर 2021. बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां बेला औद्योगिक क्षेत्र में रविवार को मोदी कुरकुरे और नूडल्स फैक्ट्री में बॉयलर फटने से 10 कर्मचारी की मौत हो गई। साथ ही इस हादसे में बड़ी संख्या में लोग घायल हैं। वहीँ आसपास की फैक्ट्रियों के लोगों भी इस हादसे का शिकार हो गए है। मौके पर एसपी-डीएम सहित कई आला अधिकारी मौजूद हैं।

बताया जा रहा है कि बॉयफर फटने का धमाका इतना तेज था कि 5 किलोमीटर तक इसकी आवाज सुनी गई। धमाके के कारण बगल की चूड़ा और आटा फैक्ट्री भी क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां पहुंची हैं। फिलहाल हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। इस हदासे में 10 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई. जबकि कई लोग जख्मी हो गए हैं.

हादसे के समय फैक्ट्री के अंदर कितने लोग काम रहे थे इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. राहत और बचाव का कार्य जारी है. इसी बीच ट्रैक्टरों से फैक्ट्री के गेट को बंद कर दिया गया है. आसपास के लोगों ने बताया कि बॉयलर फटने से जोरदार आवाज हुई. इससे खिड़की और दरवाजे तक हिल गए. यहां काम करने वाले कर्मचारियों के परिजन अपनों को ढूंढ रहे हैं. वहीं प्रशासन के अधिकारी लोगों को अंदर जाने से रोक रहे हैं.

 

ईडी ने दिया जांच का आदेश

बियाडा के कार्यकारी निदेशक एसके सिन्हा ने कहा कि पूरे मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। उद्योग विभाग की टेक्निकल टीम भी मौके पर पहुंच कर घटना के कारणों की जांच करेगी। सुरक्षा सहित विभिन्न मुद्दों पर जांच की जाएगी। 

 

दोषी बख्शे नहीं जाएंगे : डीएम 

मुजफ्फरपुर डीएम प्रणव कुमार का कहना है कि, अब तक सात लोगों की लाश मिल चुकी है। सभी मृतकों की पहचान की जा रही है। विभिन्न बिन्दुओं पर घटना की जांच की जा रही है। दोषियों की बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद सभी मृतकों को चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि उपलब्ध करोन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 

परिजनों के आने का सिलसिला लगातार जारी है। घटनास्थल पर चीख पुकार मची हुई है। भीषण धमाका होने के कारण उस फैक्ट्री के बगल में लगी चूड़ा फैक्ट्री के दो कर्मियों की मौत भी मौके पर हो गई। उसके अलावा आसपास की कई फैक्ट्रियों के कई कर्मचारी घायल हो गए हैं। साथ ही कई भवनों की भारी क्षति हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धमाका होने के कारण आसपास के घरों की दीवारें हिल गईं। टीवी के साथ ही शीशा के कई सामान टूट गए।

घटनास्थल पर मची है अफरातफरी 

धमाके के बाद से घटनास्थल पर अफरातफरी मची है। फैक्ट्री के हेड ऑपरेटर ललन यादव की मौके पर मौत हो गई। वह छपरा के रसूलपुर थाना के खजूलपुर गांव का निवासी थे। उसी फैक्ट्री में काम करने वाला उसका बेटा विनोद यादव घायल है। घायल विनोद ने बताया कि ब्वॉयलर साफ करने के दौरान फट गया है। बार-बार कहने के बाद भी फैक्ट्री के मालिक कई महीनों से ब्वॉयलर नहीं बदल रहे थे।