बड़ी लापरवाही: शख्स के खाते में अचानक आए 1 करोड़.... उड़ा दिए मस्ती में.... बैंक को 9 महीने बाद हुआ गलती का अहसास.... फिर ऐसा हुआ कि निकले खून के आंसू.... मामला जान हो जाएंगे हैरान......

बड़ी लापरवाही: शख्स के खाते में अचानक आए 1 करोड़.... उड़ा दिए मस्ती में.... बैंक को 9 महीने बाद हुआ गलती का अहसास.... फिर ऐसा हुआ कि निकले खून के आंसू.... मामला जान हो जाएंगे हैरान......

डेस्क। खाते में अचानक 1 करोड़ आ गया। शख्स ने मस्ती में उड़ा दिए। बैंक को 9 महीने बाद गलती का अहसास हुआ। ब्रिटेन (UK) में रहने 54 साल के Russell Alexander का Barclays बैंक में खाता है। उनके खाते में एक दिन अचानक 1 लाख 10 हजार पाउंड की रकम जमा हो गई। जब उन्हें इतनी बड़ी मात्रा में रकम खाते में जमा होने का मैसेज मिला तो वे चौंक गए। वे तुरंत अपने बैंक में पहुंचे और इस रकम के बारे में बताया। वहां पर उन्हें कहा गया कि यह रकम उन्हें विरासत में मिली है, इसलिए इसे रख लें और खर्च करें। करीब 9 महीने बाद बैंक को अपनी गलती का अहसास हुआ और उसने Russell Alexander से वह रकम वापस ले ली।  

तब तक रसेल उसमें से कुछ रकम को खर्च कर चुके थे। इसलिए बैंक ने उनके खाते में मौजूद रसेल के 6000 पाउंड भी जब्त कर लिए। रसेल कहते हैं कि इस घटना के बाद वे सड़क पर आ गए। उनके पास जीवनयापन के लिए पैसे नहीं बचे। जिसके चलते उन्हें अपने पूर्वजों के पुराने घर में शिफ्ट होना पड़ा। उस घर में ठंड से बचने के लिए हीटर और दूसरी सुविधाएं भी नहीं थी। रसेल कहते हैं कि यह सब कुछ बैंक की लापरवाही से हुआ। वे कहते हैं कि उस बैंक के वे 40 साल पुराने कस्टमर रहे हैं। 

खाते में अचानक बड़ी रकम आ जाने के बाद उन्होंने बैंक को इस बारे में विधिवत तरीके से सूचित भी किया था। इसके बावजूद बैंक अफसरों ने उन्हें विश्वास दिलाया कि यह रकम उनकी अपनी है। जिसके बाद उन्होंने उसमें से काफी रकम को खर्च कर दिया। बाद में बैंक ने वह रकम वापस मांगने के नाम पर उनकी धनराशि भी जब्त कर ली। इस साल सितंबर में Russell के पूर्व बिजनेस पार्टनर ने उससे संपर्क करके बताया कि गलती से वह बड़ी रकम उसके खाते में ट्रांसफर हो गई। इसके बाद रसेल ने फिर से बैंक में संपर्क किया और पूरी घटना के बारे में बताया।