*अनसूचित जनजाति के प्रदेश महामंत्री सत्यनारायण सिंह के प्रयास से मृतक के पिता को मिली 4 लाख की सहायता राशि ...*
संदीप दुबे



संदीप दुबे
*भैयाथान - जनपद पंचायत भैयाथान के अंतर्गत सोनपुर "शी" निवासी बबई राम साहू की पुत्री गीता साहू उम्र लगभग 18 वर्ष किसकी मृत्यु पिछले वर्ष कुएं में गिरने से हुई थी जिसकी आर्थिक सहायता राशि ₹4 लाख अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सत्यनारायण सिंह के अथक प्रयास से एसडीएम कार्यालय भैयाथान से मृतक के पिता बबई राम साहू को प्राप्त हुआ !
इस दौरान एसडीएम भैयाथान प्रकाश सिंह राजपूत भी मौजूद थे
अपने पुत्री की मृत्यु के बाद बुजुर्ग बहुत ही परेशान एवं व्याकुल से बबई राम साहू 4 लाख का सहायता राशि का चेक पाकर एसडीएम प्रकाश सिंह राजपूत एवम अजजा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सत्यनारायण सिंह को धन्यवाद ज्ञापित किया!