Year Ender 2022: KGF-2 से Kantara तक, इन कन्नड़ फिल्मों ने साल 2022 में की इस साल Box Office पर सबसे ज्यादा कमाई, आप भी देखें लिस्ट...

Year Ender 2022: From KGF-2 to Kantara, these Kannada films made the highest box office collections in the year 2022, you can also see the list...

Year Ender 2022: KGF-2 से Kantara तक, इन कन्नड़ फिल्मों ने साल 2022 में की इस साल Box Office पर सबसे ज्यादा कमाई, आप भी देखें लिस्ट...
Year Ender 2022: KGF-2 से Kantara तक, इन कन्नड़ फिल्मों ने साल 2022 में की इस साल Box Office पर सबसे ज्यादा कमाई, आप भी देखें लिस्ट...

Year Ender 2022 : 

 

नया भारत डेस्क : साल 2022 बॉलीवुड के लिए भले ही कुछ खास साबित नहीं हुआ लेकिन इसके बावजूद कन्नड़ सिनेमा गणेश साल 2022 में ऐसी फिल्में दी जिन्होंने वर्ल्ड वाइड ताबड़तोड़ कमाई की है. आपको बता दें कि साल 2022 में टॉप फाइव कन्नड़ फिल्मों का टोटल ग्रॉस कलेक्शन 1800 करोड रुपए रहा है. प्रशांत नील द्वारा डायरेक्ट की गई फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 ने 1200 सुपर से भी अधिक का कलेक्शन किया, जिसकी वजह से यह पहली सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कन्नड़ फिल्म बन गई. आपको बताते हैं कि साल 2022 में किन कन्नड़ फिल्मों ने वर्ल्ड वाइड सबसे ज्यादा कमाई की. (Year Ender 2022)

केजीएफ चैप्टर 2

साल 2022 में केजीएफ चैप्टर 2 (KGF Chapter 2) साउथ फिल्मों में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है. रिपोर्ट की मानें तो इस फिल्म का कलेक्शन 1200 करोड़ के भी ऊपर का रहा. आपको बता दें कि यह फिल्म 100 करोड़ से भी ज्यादा के बजट में बनी थी. इस फिल्म को डायरेक्टर प्रशांत नील ने डायरेक्ट किया है और यह 2 अप्रैल 2022 को रिलीज हुई थी. (Year Ender 2022)

कंतारा

साल 2022 में रिलीज हुई कंतारा (Kantara) दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है. आपको बता दें कि फिल्म ने वर्ल्ड वाइड कलेक्शन में 400 करोड मेरे पैसे भी ज्यादा का कलेक्शन किया है. इस फिल्म को 16 करोड रुपए के बजट में बनाया गया था और इस फिल्म ने वर्ल्ड वाइड भी छाप छोड़ दी. (Year Ender 2022)

जेम्स

यह फिल्म 17 मार्च 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. चेतन कुमार द्वारा डायरेक्ट फिल्म जेम्स (James) ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए. रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने अपने पहले दिन में ही 28 से 32 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था वहीं इस फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 151 करोड रुपए कमाए. (Year Ender 2022)

777 चार्ली

साल 2022 में चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कन्नड़ फिल्म बन चुकी है. यह फिल्म 10 जून 2022 में रिलीज हुई थी. 777 चार्ली (777 Charlie) वर्ल्ड वाइड काफी पसंद की गई थी और इसने 105 करोड रुपए का कलेक्शन किया था. फिल्म में एक कुत्ते की कहानी दिखाई गई है जिसे देखकर लोग इस फिल्म से इमोशनली भी कनेक्ट हुए. (Year Ender 2022)

विक्रांत रोणा

फिल्म विक्रांत रोणा (Vikrant Rona) में साउथ सुपरस्टार किच्चा सुदीप एवं भूमिका में नजर आए थे. यह फिल्म पांचवी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कन्नड़ फिल्म रही और इस फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 55.83 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था. यह फिल्म 8 जुलाई 2022 को रिलीज हुई थी. (Year Ender 2022)