श्री सनातन ब्राह्मण महासंघ फाउंडेशन द्वारा पूजा अर्चना कर माँ शक्तीरुपेण कन्याओं का किया पूजन




भीलवाडा। श्री सनातन ब्राह्मण महासंघ फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरव शर्मा व राष्ट्रीय संयोजिका सुनीता जोशी के निर्देशानुसार भीलवाड़ा महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष मीनाक्षी शर्मा के नेतृत्व में एक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें माता जी की पूजा अर्चना व माँ शक्तीरुपेण कन्याओं का पूजन किया गया। राष्ट्रीय संयोजिका सुनीता जोशी ने बताया कि, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के संदेश के साथ कहा बेटी को भी बेटे समान समझना चाहिए, अगर आज कन्याएं नही होती तो पूजन एवम भोजन प्रसादी का भोग किसे लगाते। कन्याएं भी दुर्गा का ही रूप है। कन्याओं के भोजन प्रसाद के बाद माताजी के दरबार में डांडिया प्रतियोगिता का कार्यक्रम किया गया। जिसमें पुष्पा शर्मा, रेखा शर्मा, चंदा तिवारी, कीर्ति ठक्कर, सुलक्ष्णा शर्मा शीला जोशी, जया ठक्कर, अभिलाषा व्यास, नीतिका चतुर्वेदी, तृप्ति चतुर्वेदी आदि ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ भाग लिया।