खौफनाक हादसा! खतरनाक शार्क की टंकी में मांस फेंक रही थी महिला... फिर जो हुआ.... कैमरे में कैद.... खौफनाक वीडियो को देख सिहर गए लोग.......

खौफनाक हादसा

खौफनाक हादसा! खतरनाक शार्क की टंकी में मांस फेंक रही थी महिला... फिर जो हुआ.... कैमरे में कैद.... खौफनाक वीडियो को देख सिहर गए लोग.......

...

डेस्क। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा खौफनाक वीडियो शेयर किया गया। जिसे देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे। वीडियो में एक महिला टंकी में मौजूद शार्क को खाना खिलाते नजर आई। लेकिन तभी उसका बैलेंस बिगड़ गया और वो खुद पानी की टंकी में जा गिरी। जिसने भी ये वीडियो देखा उसकी रूह कांप गई। वीडियो चीन के जहेजिआंग प्रांत में स्थित एक मॉल का है। इसकी ओपनिंग से ठीक पहले ये एक्सीडेंट हुआ। महिला मॉल की स्टाफ थी, जो टंकी में बंद शार्क को खाना खिला रही थी। लेकिन उसी समय बैलेंस बिगड़ा और वो धड़ाम से पानी के अंदर गिर गई। 

अगर लोकल मीडिया की खबरों पर यकीन करें तो महिला से ज्यादा खुशकिस्मत कोई नहीं है। महिला को एक खरोंच भी नहीं आई। उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। मॉल के ही सीसीटीवी में इस घटना को रिकॉर्ड कर लिया गया। महिला को पहले टंकी के किनारे लगे ब्रिज से चलकर उसकी लिड को खोलते देखा गया। महिला थोड़ा झुककर शार्क को खाना देने लगी। लेकिन तभी वो खाने के साथ ही शार्क की टंकी में गिर गई। महिला को टंकी में दो खतरनाक शार्क के साथ तैरते देखा गया। इस दौरान टंकी के आसपास भीड़ लग गई और लोग उसे ऊपर की तरफ खींचने लगे। 

गनीमत रही कि समय रहते उसे ऊपर की तरफ खींच लिया गया। मामले को लेकर मॉल अथॉरिटी ने सफाई देते हुए कहा कि महिला ने जिस ब्रिज से टंकी में खाना डाला, वो शॉर्टकट है और उसे इस्तेमाल करने पर बैन लगा हुआ है। लेकिन महिला को एक मीटिंग में जाना था इस वजह से उसने शार्टकट अपनाया। महिला को तुरंत ही बाहर निकाल लिया गया। उसे किसी तरह की चोट नहीं लगी।