बड़ा चमत्कार! जन्म से ही महिला के पास नहीं थी सूंघने की शक्ति.... कोरोना से ठीक होने के बाद लौट आई सूंघने की शक्ति.... अब खूब करती हैं सेंट का इस्तेमाल.... मामला जान हो जाएंगे हैरान.....
बड़ा चमत्कार




...
डेस्क। कोरोना संक्रमित मरीजों में भी महक चले जाना एक प्रमुख लक्षण है। मगर एक महिला जन्म से ही नहीं सूंघ पाती थी। लंदन की रहने वाली 25 वर्षीय नैन्सी सिंप्सन ने जिंदगी भर इस बात का अफसोस किया कि वो किसी भी चीज को सूंघ नहीं पाती हैं। नैन्सी को जन्म से ही सूंघने की शक्ति नहीं थी। फूल, खाना, पर्फ्यूम जैसी किसी भी चीज की महक का उन्हें कोई अंदाजा नहीं था। मगर कोरोना वायरस ने उनके ऊपर सकारात्मक प्रभाव डाला। आप सोचेंगे कि जिस वायरस से दुनिया में परेशानी फैली है, वो नैन्सी की मदद कैसे कर सकता है। नैन्सी दिसंबर 2021 में क्रिसमस के दौरान कोरोना संक्रमित हो गई थीं।
उन्होंने खुद को घर में आइसोलेट कर लिया था और उससे बाकी लोगों की तरह जूझ रही थीं। जैसे-जैसे उनकी तबीयत सुधरी, वैसे ही एक दिन उन्होंने गौर किया कि उन्हें हर चीज की महक आने लगी। नैन्सी ने कहा कि पहले उन्हें खाने का स्वाद तो पता लगता था मगर उसकी महक नहीं आती थी। पर कोरोना संक्रमित होने के बाद नैन्सी को खाने की महक भी आसानी से आने लगी। उन्होंने कहा कि लोगों के लिए शायद से मामूली चीज होगी मगर उनके लिए बहुत बड़ी बात है। 25 सालों तक उन्हें किसी चीज की महक नहीं आई थी। अब जब उनकी सूंघने की शक्ति आ गई है तो वो अपने घरों को फूलों से सजाकर रखती हैं। वो रोज ढेर सारा पर्फ्यूम भी लगाती हैं। अब उन्हें फलों और मोमबत्तियों की खूशबू को सूंघना बहुत पसंद है।