CG- खलिहान में पैरे के बीच मिली महिला की लाश: शरीर अकड़ा हुआ था.... चेहरे पर बन गए थे काले धब्बे.... पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा.... हार्ट ब्लॉकेज से हुई महिला की मौत.....




...
जांजगीर-चांपा 22 दिसंबर 2021। खेत में बने खलिहान के पैरावट में एक अधेड़ महिला की लाश मिली है। उसका शरीर अकड़ा हुआ था। चेहरे में भी काले धब्बे हो गए हैं। महिला की मृत्यु हार्ट ब्लॉकेज से हुई। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ। ग्राम लोहर्सी बोरदा के पास किसान मंगलूराम का खेत है। यहीं उसने खलिहाल भी बना रहा है। जहां धान की कटाई के बाद अलग-अलग ढेरों में पैरा रखा गया है। दोपहर को 12 बजे जब वह खेत में काम कर रहा था। उस दौरान जब वह पैरा निकालने गया तो उसने देखा कि किसी महिला की लाश पैरे के बीचों-बीच पड़ी हुई है। इसके बाद तुरंत उसने पूरे मामले की जानकारी पु्लिस को दी।
ग्राम पंचायत लोहर्शी के सरपंच एवम् कोटवार द्वारा एक अज्ञात महिला का शव मंगलू नामक व्यक्ति के खेत के पास मिलने की सूचना दी गई। सूचना उपरांत पुलिस एवं राजस्व विभाग के कर्मचारी मौके पर उपस्थित हुए। आस-पास के लोगों से पूछताछ करने पर महिला के सम्बन्ध में कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई।कुछ लोगो द्वारा बताया गया कि उक्त महिला को 1-2 दिन से गांव के आस पास देखा जा रहा था।महिला अर्ध विक्षिप्त प्रतीत होती थी।
पंचनामा पश्चात शव का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम करने वाले मेडिकल आफिसर डॉ ध्रुव से मृत्यु के संबंध में जानकारी ली गई। डॉक्टर द्वारा बताया गया कि महिला की मृत्यु हार्ट ब्लॉकेज के वजह से हुई है। उक्त शव के पोस्टमार्टम में ऐसे लक्षण परिलक्षित नहीं हुई है जिससे इस बात की पुष्टि हो कि मृत्यु ठंड से हुई है।पोस्टमार्टम उपरांत नगर पंचायत शिवरीनारायण के कर्मचारियों के सहयोग से पुलिस एवम् प्रशासनिक अमला द्वारा महिला का ससम्मान कफ़न दफन किया गया है। उक्ताशय की जानकारी एसडीएम पामगढ़ अरूण डहरिया द्वारा दी गई।