Vomiting While Brushing Teeth : क्या आपको भी ब्रश करते समय आती है उल्टी! तो हो सकती है ये गंभीर बीमारी के लक्षण, आज ही जाने कारण और इसके उपाय...
Vomiting While Brushing Teeth: Do you also vomit while brushing? So these could be symptoms of a serious disease, know its causes and remedies today... Vomiting While Brushing Teeth : क्या आपको भी ब्रश करते समय आती है उल्टी! तो हो सकती है ये गंभीर बीमारी के लक्षण, आज ही जाने कारण और इसके उपाय...




Vomiting While Brushing Teeth :
नया भारत डेस्क : कुछ लोग ब्रश करते समय मतली और उल्टी की समस्या महसूस करते हैं। ये अगर कभी कभी हो तो ये एसिडिटी और अपच की वजह से हो सकता है। तो, कई बार इसका कारण पित्त बढ़ जाना या फिर लिवर से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। दरअसल, ये तमाम चीजें आपके डाइजेशन को प्रभावित करती हैं और ऐसी स्थिति में जब खाना नहीं पच पाता है तो पेट में बाइल जूस और बनने लगता है जिससे एसिड रिफ्लक्स की स्थिति होती है और बार-बार व्यक्ति मतली महसूस करने लगता है। साथ ही कुछ लोग तो वोमिटिंग भी कर देते हैं। लेकिन, इसके अलावा भी इस समस्या के पीछे कुछ और गंभीर कारण हो सकते हैं। क्या हैं ये जानते हैं। (Vomiting While Brushing Teeth)
ब्रश करते समय उल्टी आने का कारण
1. GERD की बीमारी
अपने दांत ब्रश करते समय मतली का एक बड़ा कारण पेट के अल्सर और गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स रोग (Gastroesophageal reflux disease ) जैसी पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। दरअसल, पेट में एसिड बढ़ने से मतली हो सकती है और दांतों को ब्रश करते समय मतली बढ़ सकती है। इस संवेदनशील पेट की स्थिति वाले लोग खाली पेट या ब्रश करने पर भी मतली महसूस कर सकते हैं। (Vomiting While Brushing Teeth)
2. किडनी खराब होने का लक्षण
ब्रश करते समय उल्टी आना किडनी खराब होने का लक्षण भी हो सकता है। दरअसल, जब किडनी का कामकाज प्रभावित होता है तो इसकी वजह से पेट से जुड़ी समस्याएं बनी रहती हैं। साथ ही शरीर में जब क्रिएटिनिन का लेवल बढ़ जाता है तो मतली से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं और पेट से जुड़ी दिक्कतें बढ़ जाती हैं। ऐसे में लोग बार-बार मतली और उल्टी की समस्या परेशान रहने लगते हैं। (Vomiting While Brushing Teeth)
तो, अगर आप इन तमाम दिक्कतों को महसूस करते हैं और ये रेगुलर की समस्या हो रही है तो आपको अपने डॉक्टर को जाकर तुरंत दिखाना चाहिए और जांच करवानी चाहिए। ऐसा करना आपको भविष्य की बीमारियों से बचाव में मदद कर सकते हैं। साथ ही आप कई गंभीर रोगों से बचे रहेंगे। (Vomiting While Brushing Teeth)