पशु चिकित्सक डाॅ. विवेक नायक जगदलपुर नानगुर में पदस्थ हैं जो कि V.I.P. ट्रीटमेंट करने में व्यस्त .....

पशु चिकित्सक डाॅ. विवेक नायक जगदलपुर नानगुर में पदस्थ हैं जो कि V.I.P. ट्रीटमेंट करने में व्यस्त .....
पशु चिकित्सक डाॅ. विवेक नायक जगदलपुर नानगुर में पदस्थ हैं जो कि V.I.P. ट्रीटमेंट करने में व्यस्त .....

पशु चिकित्सक डाॅ. विवेक नायक जगदलपुर नानगुर में पदस्थ हैं जो कि V.I.P. ट्रीटमेंट करने में व्यस्त .....

जगदलपुर नानगुर में पदस्थ पशु चिकित्सक डाॅ. विवेक नायक जगदलपुर में V.I.P. ट्रीटमेंट करने में व्यस्त .....


जगदलपुर। जिला मुख्यालय जगदलपुर से लगभग 30 किलोमीटर के दूरी में स्थित नानगुर जो आने वाले समय में एक नया ब्लॉक बनने जा रहा है। 

इस ब्लाॅक में 52 पंचायतों के किसानों को पशुओं का ईलाज करावने एवं पशुओं के सुविधाओं के लिए बनाये गये योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु 36गढ़ सरकार के द्वारा पशु चिकित्सालय केन्द्र खोला गया है।

पशु चिकित्सा केन्द्र में राज्य सरकार द्वारा डॉ. विवेक नायक को पदस्थ किया गया है।

शासकीय पशु चिकित्सालय नानगुर विकास खण्ड जगदलपुर, जिला - बस्तर

जिनका मुख्य कार्य पशु से संबंधित बीमारी एवं पशुओं के लिए 36गढ़ सरकार द्वारा बनाये गये योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाना है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डॉ. विवेक नायक अपने कार्य क्षेत्र से हमेशा नदारद रहते है।

डाॅ. विवेक नायक अपने कार्य क्षेत्र में रहने के बजाये नानगुर से 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित जगदलपुर शहर में रहते है।

​​​​ इस पशु चिकित्सा केन्द्र में किसानों को हितग्राही योजना के तहत 36गढ़  सरकार के द्वारा बनाये गये योजनाएं भी सही समय में नहीं पहुँच पाता एवं पशु से संबंधित बीमारी जैसे लम्पी वायरस एवं कई बीमारियों का ईलाज करवाने हेतु दर बदर भटकना पड़ता है जिससे कई पशुओं की मौत भी हो जाती है।

नानगुर में पदस्थ कर्मचारी ने बताया कि डॉ. विवेक नायक भुले-भटकें ही कार्यालय नजर आते है। 

रजिस्टर में "हस्ताक्षर" कर चले जाते है।

इस संबंध में डॉक्टर विवेक नायक से बात करने पर उन्होंने कहा है कि जगदलपुर मुख्यालय में बैठ कर कई विभागीय मशीनों का संचालन मेरे द्वारा किया जाता है तथा जगदलपुर के सभी राजकीय मंत्री, नेता, अधिकारी एवं पत्रकारों के पालतु बिल्ली, कुत्ते व अन्य जानवरों का ईलाज मेरे द्वारा कराया जाता है।

उन्होंने कहा कि मैं " V.I.P. " ट्रीटमेंट करता हूं इसलिए जगदलपुर शहर में रहना पड़ता है। उच्च अधिकारियों के कहने पर मैं जगदलपुर में रहता हूँ।