BIG NEWS :- दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार की तबीयत बिगड़ी….मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती करवाए गए…सांस लेने में हो रही थी दिक्कत




नया भारत डेस्क :- दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को रविवार की सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। दिलीप कुमार मुंबई के पीडी हिंदुजा अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी पत्नी सायरा बानो ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी।
सीनियर डॉक्टरों की निगरानी में इलाज
सीनियर डॉक्टरों की निगरानी में अभिनेता का इलाज चल रहा है। उनके स्वास्थ्य के बारे में ज्यादा जानकारी का इंतजार है। 98 वर्षीय दिलीप कुमार पिछले महीने रेग्यूलर हेल्थ चेकअप के लिए अस्पताल पहुंचे थे उन्हें दो दिन बाद डिस्चार्ज कर दिया गया था।
पिछले साल कोरोना से दो भाइयों का इंतकाल
कोरोना के चलते पिछले साल दिलीप कुमार के दो छोटे भाइयों का इंतकाल हो गया। 21 अगस्त को 88 साल के असलम का और फिर 2 सितंबर को 90 साल के अहसान चल बसे। इसके चलते सायरा बानो और दिलीप कुमार ने 11 अक्टूबर को अपनी शादी की 54वीं सालगिरह का जश्न नहीं मनाया था।
दिलीप कुमार पद्मभूषण, दादा साहब अवॉर्ड से सम्मानित
दिलीप कुमार का असली नाम मोहम्मद यूसुफ खान है। उन्होंने 'ज्वार भाटा' (1944), 'अंदाज' (1949), 'आन' (1952), 'देवदास' (1955), 'आजाद' (1955), 'मुगल-ए-आजम' (1960), 'गंगा जमुना' (1961), 'क्रान्ति' (1981), 'कर्मा' (1986) और 'सौदागर' (1991) समेत 50 से ज्यादा बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है।
8 बार फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला
बेहतरीन अदाकारी के लिए उन्हें 8 बार बेस्ट एक्टर के तौर पर फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला। हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े सम्मान दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से भी उन्हें सम्मानित किया जा चुका है। 2015 में सरकार ने उन्हें देश का दूसरा सबसे बड़े सम्मान पद्म भूषण भी दिया था।