शादी में भिड़े दो पक्ष VIDEO: शादी में कपड़े को लेकर आपस में भिड़ गए लोग.... जमीन पर गिरे दूल्हा-दुल्हन.... और फिर हुआ ये.... देखें VIDEO.....

शादी में भिड़े दो पक्ष VIDEO: शादी में कपड़े को लेकर आपस में भिड़ गए लोग.... जमीन पर गिरे दूल्हा-दुल्हन.... और फिर हुआ ये.... देखें VIDEO.....


डेस्क। सोशल मीडिया पर शादियों के वीडियो भी खूब लोकप्रिय हो रहे हैं। हाल ही में एक बड़ा मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है, जिसे देखकर आप पेट पकड़-पकड़कर हंसेंगे। हर शादी में तरह-तरह के लोग आते हैं। उनसे ही शादी की रौनक बढ़ती है। इस वेडिंग वीडियो में दूल्हा-दुल्हन शादी की रस्में पूरी करने के बाद मंदिर के बाहर जमीन पर बैठकर पूजा कर रहे हैं। उनके आस-पास उनके परिजन और करीबी रिश्तेदार बैठे हुए हैं। 

 

 

तभी कुछ लोग दो ग्रुप्स में बंटकर एक कपड़े पर अपना हक जमाने के लिए भिड़ जाते हैं। इस अजब-गजब खेल के चक्कर में दोनों वर्गों के लोगों को किसी भी बात का होश नहीं रहता है। इसी छीनाझपटी में एक शख्स अचानक से अपना बैलेंस खो बैठता है और दुल्हन के ऊपर गिर जाता है। 

 

दूल्हा-दुल्हन के पास बैठा एक शख्स उन दोनों को बचाने की कोशिश में खुद भी गिर जाता है। दूल्हा-दुल्हन के साथ ही वहां मौजूद सभी लोग हंस-हंसकर बेहाल हुए जा रहे हैं। इस वायरल वीडियो को अब तक हजारों से ज्यादा लोग देख चुके हैं। सभी को यह खेल और दूल्हा-दुल्हन का हाल देखकर खूब हंसी आ रही है। बता दें हर शादी में कुछ ऐसे किस्से जरूर होते हैं, जो कई सालों तक याद किए जाते हैं। आज-कल वीडियो बनाने का ट्रेंड चल रहा है। 

 

देखें वीडियो