CG हत्या ब्रेकिंग: मामा के बेटे ने अपने जीजा के साथ मिलकर कर दी भाई की हत्या.... कत्ल कर श्मशान में जला रहे थे शव.... श्मशान में शव जलाते हुए पकड़े गए.... फिर जो हुआ..... जान हो जाएंगे हैरान......




रायपुर। जमकर शराब पिलाई फिर जब नशे में मदहोश हो कर सो गया तो नींद में ही गला दबाकर हत्या कर दी गई। राजधानी के मारवाड़ी श्मशान घाट में हत्या कर शव को जलाने के आरोप में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक मृतक के बुआ का लड़का है तो दूसरा आरोपी का जीजा है। ममेरे-फुफेरे भाइयों के बीच हुआ एक छोटा सा विवाद एक व्यक्ति की मौत और दो लोगों की गिरफ्तारी पर खत्म हुआ है।
हत्या की बात को छुपाने के लिए आरोपी शव को श्मशान घाट में बाकायदा चिता सजाकर जला रहे थे। आसपास के लोगों को मामला संदिग्ध लगा तो उन्हाेंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ शुरू की तो एक दिन पहले हुए कत्ल का यह राज खुल गया। 25 वर्षीय कमलेश साहू छेरीखेड़ी में अपने मामा के यहां रहता है। उसके पिता नहीं है और मां अपने मायके में ही रह रही है। मंगलवार रात उसका अपने ममेरे भाई वेदकरण साहू साहू के साथ विवाद हुआ। विवाद बढ़ा तो वेदकरण ने नगपुरा निवासी अपने जीजा टीकाराम साहू को भी बुला लिया।
दोनों ने मिलकर कमलेश को बुरी तरह पीट दिया। इसी मारपीट के दौरान गला दब जाने से कमलेश की मौत हो गई। इस मौत को छुपाने के लिए दोनों ने शव को एक बोरे में भरकर टीकाराम की कार में रख दिया। वहां से जीजा-साले नगपुरा पहुंचे। रात में वहीं सोए। टीकाराम साहू का एक मित्र रायपुर के मारवाड़ी श्मशान घाट में प्रबंधक है। उसने उसे बताया कि छत से गिरने की वजह से उसके साले की मौत हो गई है। उसका अंतिम संस्कार करना है। प्रबंधक ने यहां चिता आदि की व्यवस्था करा दी।
करीब 10 बजे दोनों अपनी कार से शव लेकर श्मशान घाट पहुंचे। बोरे में बंधा शव सीधे चिता पर रखकर आग लगा दी। बिना परिजनों के बोरे में बंधा शव जलते देखकर शक हुआ। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चिता बुझाकर अधजला शव बाहर निकाला। उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस बीच शव जला रहे वेदकरण और टीकाराम को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने सख्ती दिखाई तो हत्या का सच उगल दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। कमलेश नशेड़ी था। शराब के नशे में घर में सबके साथ गाली-गलौज और मारपीट करता रहता था।