CG IPS पोस्टिंग-ASP ट्रांसफर BIG ब्रेकिंग: IPS अधिकारियों का तबादला.... राज्य सरकार ने जारी किया आदेश.... वहीं 6 ASP के भी तबादले.... जानें किन्हें कहां मिली जिम्मेदारी.... देखें पूरी लिस्ट.....




रायपुर। राज्य सरकार ने प्रशासनिक आधार पर भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों को नई पदस्थापना दी है। गृह (पुलिस) विभाग मंत्रालय महानदी भवन से आदेश जारी किया गया है। आईपीएस अजय कुमार यादव को सरगुजा रेंज का प्रभारी पुलिस महानिरीक्षक (IG) बनाया गया है। आईपीएस विवेक शुक्ला को रायपुर पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (कानून व्यवस्था) नियुक्त किया गया है। अजय यादव के चार्ज लेने के बाद आईपीएस रतनलाल डांगी सरगुजा रेंज आईजी की अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो जाएंगे।
आदेश छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग के अवर सचिव मनोज कुमार श्रीवास्तव ने जारी किया है। जारी आदेश में कहा है कि राज्य शासन एतद्द्द्वारा प्रशासनिक आधार पर तत्काल प्रभाव से निम्नांकित भारतीय पुलिस सेवा अधिकारियों को उनके नाम के सम्मुख कालम - 4 में दर्शित पद पर अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त तक पदस्थ करता है।
अजय कुमार यादव (भापुसे 2004) द्वारा कार्यभार ग्रहण करने पर रतनलाल डांगी, भापुसे 2003 प्रभारी पुलिस महानिरीक्षक, सरगुजा रेंज, सरगुजा के अतिरिक्त प्रभार से कार्यमुक्त होगे। प्रशांत ठाकुर (भापुसे) पुलिस अधीक्षक, जांजगीर-चापा के प्रशिक्षण से लौटाने के उपरान्त विवेक शुक्ला, (भापुसे) सेनानी, 11वी वाहिनी छसबल, एवं चालू प्रभार पुलिस अधीक्षक, जांजगीर-चापा के प्रभार से नवीन पदस्थापना हेतु कार्यमुक्त होगे ।
6 एएसपी के तबादले
छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस सेवा के 6 अधिकारियों का तबादला किया गया है। यह ट्रांसफर प्रशासनिक दृष्टिकोण से किया गया है। सुखनंदन राठौड़ को एएसपी- एटीएस, रामगोपाल करियारे को ज़ोनल पुलिस अधीक्षक बिलासपुर, अर्चना झा को एएसपी गौरेल,पेंड्रा, मरवाही, कीर्तन राठौड़ को एएसपी रायपुर ग्रामीण, अभिषेक वर्मा को एएसपी कोरबा और लखन पटले को एएसपी रायगढ़ बनाया गया है।
जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य शासन एतदद्वारा राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के निम्नांकित अधिकारियों को प्रशासनिक दृष्टिकोण से उनके नाम के सम्मुख कालम-4 में दर्शित स्थान पर तत्काल प्रभाव से अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त पदस्थ करता है।
देखें आदेश