बिग CG न्यूज: ढाई साल का CM मामला: CM के दूत बनकर पहुंचे ये विधायक.... समर्थन में खुलकर आए.... भूपेश बघेल में नज़र आते हैं अनिल कपूर.... नायक के जैसे काम कर रहे.... ढाई साल नहीं 25 साल रहेंगे CM…. कही ये बड़ी बात.....




अम्बिकापुर। सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और रामानजगंज विधायक बृहस्पति सिंह अपने गृह क्षेत्र से अचानक संभाग मुख्यालय अम्बिकापुर पहुंच गए। उन्होने कहा कि 4 मंत्रियों को लेकर सरगुज़ा महाराज टीएस सिंहदेव दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं और 40-50 विधायकों से गुप्तगू हुई। ना तो विधायकों से ऐसी कोई बातें हुईं। ना सरगुज़ा महाराज मंत्रियों को हवाई जहाज में लेकर उड़े। आपने देखा प्रेस कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री के साथ बैठे थे। 40 विधायकों को इस तरह से ब्लैकमेल करना। जिन लोगों ने भी ऐसा फेक न्यूज़ चलाया। उनके ख़िलाफ़ कार्रवाई होनी चाहिए।
छत्तीसगढ़ मे ढाई साल के सीएम फार्मुले के शोर के बीच मंगलवार को कुछ न्यूज चैनल के स्क्रीन सॉट वाला पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। जिसमे स्वास्थ्य मंत्री के कई मंत्री विधायक के साथ दिल्ली रवाना होने की हवा बनाई गई थी। इसी बीच सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और रामानुजगंज विधायक बृहस्पति सिंह अचानक अम्बिकापुर पहुंचे और प्रेस से मुलाकात कर इस मुद्दे पर सफाई पेश की। साथ ही सीएम भूपेश बघेल को नायक फिल्म का अनिल कपूर बताया। जिन्होंने भी फ़र्ज़ी खबर वायरल की है उनके ख़िलाफ़ FIR होनी चाहिए।
अंबिकापुर में वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के दौरान विभिन्न विकास योजनाओं के भूमि पूजन और लोकार्पण अवसर पर संबोधित करते हुए विधायक बृहस्पति सिंह ने अपने संबोधन में ढाई साल वाली बात को सिरे से ख़ारिज करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पच्चीस सालों के मुख्यमंत्री रहेंगे। वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग से जूड़ कर यह बात कहने के कुछ घंटों बाद अंबिकापुर में एक पत्रकार वार्ता की सूचना आई जिसे विधायक बृहस्पति सिंह ने संबोधित किया। बृहस्पति सिंह ने तो सीएम बघेल को नायक फिल्म का अनिल कपूर बना दिया। कोई राज्य ऐसा सफल है क्या जैसा माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ है।