बिग CG न्यूज: शादी में नाचने को लेकर आधी रात हुआ विवाद.... बाराती बनकर आए युवक की चाकू गोदकर हत्या.... दूल्हे के भाई की हत्या के बाद मचा हड़कंप.... जांच में जुटी पुलिस.....




दुर्ग 8 जुलाई 2021। बाराती बनकर आए युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। नाचने को लेकर आधी रात को विवाद हुआ था। बारात में नाचने को लेकर हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। देर रात जेवरा चौकी अंतर्गत ग्राम सिरसा खुर्द में एक बाराती की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई।
मृतक की पहचान ग्राम कोपरा, थाना पांडुका जिला गरियाबंद निवासी हेमचंद्र यादव के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला है कि बारात में आए 23 वर्षीय युवक का नाचने के दौरान कुछ लोगों से विवाद हो गया था। रात लगभग 12 बजे विदाई के बाद युवक की चाकू से मारकर हत्या कर दी गई।
एएसपी विवेक शुक्ला घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे। संदेहियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि युवक की लाश सड़क में खून से लथपथ मिली। शर्ट फटा हुआ था, आस-पास कोई भी मौजूद नहीं था।
घटना के कुछ देर बाद पुलिस गांव में पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं घटना की सूचना मृतक के परिजनों को भी दे दी गई है। इस मामले में घराती और बाराती दोनों पक्षों से पूछताछ की जाएगी। शादी घर में हुए हत्या की वारदात के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया है।
नयाभारत को मिली जानकारी के मुताबिक मृतक युवक दूल्हे का चचेरा भाई था। गरियाबंद से जेवरा सिरसा बारात आया था। मृतक हेमचंद यादव 24 वर्ष का था। रायपुर के कुशाभाउ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहा था। नाचने को लेकर मृतक हेमचंद यादव का वहां के युवकों से विवाद हो गया था।