Holidays List 2022: साल 2022 में हैं इतनी छुट्टियां.... 12 हॉलिडे का मजा रहेगा फीका.... जानें क्यों.... 2022 में आपको मिलेगी कितनी छुट्टियां.... देखिए पूरी लिस्ट.....




....
डेस्क। अगला साल शुरू होने में अब ज्यादा वक्त नहीं रह गया है। बस कुछ हफ्ते और फिर 2022 आ जाएगा। छुट्टियों के लिहाज से भी 2022 बेहद खास रहने वाला है। 2021 की तरह 2022 में भी कुल 42 सरकारी छुट्टियां होंगी। साल 2022 में 18 गैजेटेड हॉलीडे होंगे, जबकि बाकी रिस्ट्रिक्टेड हॉलीडे होंगे। रिस्ट्रिक्टेड हॉलीडे वो छुट्टियां होती हैं जिसमें संस्थान या किसी कंपनी का मालिक चाहे तो कर्मचारियों के लिए ऑफिस खोल सकता है। लेकिन सामान्यत: इस दिन कार्यालय बंद ही रहते हैं। जैसे नया साल, वसंत पंचमी, लोहड़ी, जन्माष्टमी, रक्षा बंधन या गुरु नानक जयंती सभी रिस्ट्रिक्टेड हॉलीडे की श्रेणी में आते हैं।
साल 2022 में कई छुट्टियां वीकेंड यानी शनिवार-रविवार के दिन पड़ रही हैं। अगर कोई छुट्टी वीकेंड पर पड़ जाए तो समझो कि छुट्टी बर्बाद हो गई। नए साल 2022 की शुरुआत ही शनिवार के दिन से हो रही है। इसके बाद फरवरी में 5 तारीख को वसंत पंचमी, 26 फरवरी को दयानंद सरस्वती जयंती भी शनिवार को होने से ये नुकसान होगा। तो वहीं रविवार, 20 मार्च को शिवाजी जयंती होगी। इस तरह ईस्टर, गुड फ्राइडे, मुहर्रम, महात्मा गांधी जयंती, महर्षि वाल्मिकी जयंती, छठ पूजा, मिलाद उन-नबी और क्रिसमस जैसे त्योहार वीकेंड पर पड़ रहे हैं। इस तरह पूरे साल कुल 12 छुट्टियों का नुकसान होगा।
2022 में होंगी ये छुट्टियां
जनवरी में छुट्टियां
1 जनवरी - न्यू ईयर
14 जनवरी- मकर संक्रांति
14 जनवरी - पोंगल
26 जनवरी - गणतंत्र दिवस
फरवरी में छुट्टियां
5 फरवरी - वसंत पंचमी
15 फरवरी - हजरत अली का जन्मदिन
16 फरवरी - गुरु रविदास जयंती
26 फरवरी - महार्षि दयानंद सरस्वती जयंती
28 फरवरी - महाशिवरात्रि
मार्च में छुट्टियां
17 मार्च - होलिका दहन
18 मार्च - डोलीयात्रा
20 मार्च - शिवाजी जयंती
20 मार्च - पारसी न्यू ईयर
अप्रैल में छुट्टियां
1 अप्रैल - चैत्र सुखलादि
13 अप्रैल - बैसाखी
14 अप्रैल - महावीर जयंती
15 अप्रैल - गुड फ्राइडे
17 अप्रैल - ईस्टर
29 अप्रैल - जमात उल विदा
मई में छुट्टियां
7 मई - रवींद्रनाथ बर्थडे
15 मई - बुद्ध पूर्णिमा
जून में छुट्टियां
30 जून - रथ यात्रा
जुलाई में छुट्टियां
30 जुलाई - मुहर्रम-आशूरा
अगस्त में छुट्टियां
11 अगस्त - रक्षा बंधन
15 अगस्त - स्वतंत्रता दिवस
18 अगस्त - जन्माष्टमी
30 अगस्त - गणेश चतुर्थी-विनायक चतुर्थी
सितंबर में छुट्टियां
7 सितंबर - ओणम
अक्टूबर में छुट्टियां
2 अक्टूबर - महात्मा गांधी जयंती
4 अक्टूबर - दशहरा
8 अक्टूबर - मिलाद उन-नबी
9 अक्टूबर - महर्षि वाल्मिकी जयंती
24 अक्टूबर - नरक चतुर्दशी
24 अक्टूबर -दीपावली
25 अक्टूबर - गोवर्धन पूजा
26 अक्टूबर - भाई दूज
30 अक्टूबर - छठ पूजा
नवंबर में छुट्टियां
24 नवंबर - गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस
दिसंबर में छुट्टियां
25 दिसंबर - क्रिसमस डे