CG हैवानियत की हदें पार: अकेला पाकर युवक ने रेप किया.... बलात्कार के बाद महिला के प्राइवेट पार्ट पर लकड़ी से किया हमला.... लहूलुहान हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती.... खून से लथपथ मिली पीड़िता की हालत गंभीर.....




महासमुंद। दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। युवक ने महिला से बलात्कार किया। बलात्कार के बाद हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं है। रेप की घटना के बाद महिला के प्राइवेट पार्ट पर लकड़ी से वार कर दिया है। इस घटना के बाद लहूलुहान हालत में पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला का इलाज जारी है।
मामला महासमुंद जिले के बसना थाना क्षेत्र के भैंसाखुरी गांव का है। घटना के बाद से ही ग्रामीणों में काफी नाराजगी है। नयाभारत को मिली जानकारी के मुताबिक शादीशुदा महिला अपने घर पर अकेली थी। इस दौरान आरोपी मिलन बरिहा उसके घर पहुंचा। 35 साल की महिला को उसने अकेला देख दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
महिला ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने घर में पड़े लकड़ी के एक टुकड़े से उसके प्राइवेट पार्ट को भी नुकसान पहुंचाया और घटनास्थल से भाग निकला। नयाभारत को मिली जानकारी के मुताबिक परिजन जब घर पहुंचे तो उन्हें महिला बिस्तर पर खून से लथपथ मिली। उसने पूरी जानकारी दी।
फिर परिजन ने पहले उसे अस्पताल में भर्ती कराया और फिर आरोपी के खिलाफ बसना थाने में मामला दर्ज कराया। नयाभारत को मिली जानकारी के मुताबिक फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है।