CG- शिक्षक सस्पेंड BIG NEWS: 'मनचाही पोस्टिंग' वाला शिक्षक निलंबित.... शिक्षा विभाग में हड़कंप.... मनचाही पोस्टिंग दिलाने शिक्षक मांग रहा था पैसा.... ऑडियो वायरल.... शिक्षा विभाग ने लिया गंभीरता से.... DEO और JD को पारदर्शिता बरतने के सख्त निर्देश.... देखें आदेश......

CG- शिक्षक सस्पेंड BIG NEWS: 'मनचाही पोस्टिंग' वाला शिक्षक निलंबित.... शिक्षा विभाग में हड़कंप.... मनचाही पोस्टिंग दिलाने शिक्षक मांग रहा था पैसा.... ऑडियो वायरल.... शिक्षा विभाग ने लिया गंभीरता से.... DEO और JD को पारदर्शिता बरतने के सख्त निर्देश.... देखें आदेश......

...

रायपुर 31 जनवरी 2022। शिक्षा विभाग ने बिलासपुर में शिक्षक पोस्टिंग के वायरल ऑडियों संबंधित समाचार को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आवश्यक कठोर कार्रवाई की है। इसके तहत बिलासपुर जिले के विकासखंड बिल्हा में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में पदस्थ शिक्षक नंदकुमार साहू को निलंबित कर दिया गया हैं। यह कार्रवाई संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर द्वारा की गई है। संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर से आदेश जारी किया गया है। नंद कुमार साहू शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया हैं। मनचाही पोस्टिंग का दावा करने वाला दलाल शिक्षक नंदकुमार साहू को सस्पेंड कर दिया गया है। इस दलाली में संलिप्त अफसरों में भी हड़कंप मच गया है। अभ्यर्थियों से गोपनीय दस्तावेज के आधार पर मोटी रकम मांगी जा रही थी। स्टिंग ऑडियो में आरोपी दलाल शिक्षक अधिकारियों से सांठगांठ का भी जिक्र कर रहा था। आरोपी शिक्षक बहतराई बिल्हा में पदस्थ था। 

सस्पेंड करने के बाद आरोपी शिक्षक नंदकुमार साहू को मस्तूरी के बीईओ कार्यालय में पदस्थ किया गया है। सस्पेंशन आर्डर में लिखा गया है कि नव पदस्थापित शिक्षकों से लेन देन के आडियो वायरल होने और उसमें संलिप्तता में विभाग की छवि धूमिल हुई है। संयुक्त संचालक कार्यालय ने आरोपी शिक्षक को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। आरोपी शिक्षक खुलेआम पोस्टिंग का इंतजार कर रहे अभ्यर्थी से दलाली कर रहा था। 90 हजार के एवज में मनचाहे जगह पोस्टिंग का आफर कर रहा था।

वायरल ऑडियो में क्या था?

शिक्षक- इस महीने में पोस्टिंग होना है, जगह के लिए देखना चाहेंगे नजदीक में तो बात कर लेते हैं।
प्रतियोगी- अभी एकल शिक्षकीय स्कूल में पोस्टिंग की बात हो रही है सर।
शिक्षक – नहीं, वो पिछले बार भी बोले थे न, फिर भी मनपसंद पोस्टिंग हुई न।
प्रतियोगी- ऐसा क्या, एक भैया बोले थे कि एकल शिक्षकीय स्कूल को पहले पोस्टिंग मिलेगा, जहां शिक्षक विहीन है। लेकिन, पहले ऐसा नहीं हुआ था, जो सेटिंग किए थे उन्हें मनपसंद जगह पर पोस्टिंग मिल गई थी।
शिक्षक- वैसे ही इस बार भी होगा। अंडरग्राउंड सब चल रहा है। क्योंकि, हम खुद पांच लोगों का कराएं हैं। हम दो लोगों के पास ही लिस्ट है। एक और सर हैं उनके पास। हम दोनों मिलकर जो भी थोड़ा बहुत कर रहे हैं। एक प्रकार से सेवा ही है। ज्यादा मिलना जुलना नहीं है। आप खुद कैलकुलेट कीजिए।
प्रतियोगी- ठीक है सर फिर बताइए।
शिक्षक – हां, ठीक है तो वही है, प्रोसेस है शहरी क्षेत्र में लेगे तो 90 हजार पड़ेगा। पिछले बार यही काम 70 हजार रुपए में हो जाता था। मुख्य कारण यह है कि पिछले बार 900- हजार लोगों का हुआ था। इस बार मुश्किल से 50 लोगों का हो रहा है। वैरिफिकेशन के लिए, मतलब सलेक्शन, संभाग स्तरीय।
प्रतियोगी – पिछले बार तो भाई लोग 50-60 हजार रुपए में कराए थे सर।
शिक्षक- हां, पिछले बार 50-60 में हुआ था। हम लोग खुद कराए थे। शहर में 65 और 70 हजार भी दिए थे। पिछले बार 70 में हो जाता था। लेकिन, इस बार 85 और 90 में सेट कर दिए हैं।
प्रतियोगी – नाम क्या लिखते हैं सर
शिक्षक – मेरा नाम है एन के साहू पूरा नाम नंदकुमार साहू है। मैं भी एक प्रकार से शिक्षक ही हूं, नए नियुक्ति वाले। साहब लोगों के साथ उठना बैठना है इसलिए यह सब कर लेते हैं। मैं खुद अपनी अपनी पोस्टिंग के लिए 75 हजार रुपए दिया था। बिलासपुर लोकल के लिए।

जारी आदेश में कहा गया है की प्रेस मिडिया में नंद कुमार साहू शिक्षक शास. पूर्व मा. शाला बहतराई वि.ख. बिल्हा जिला बिलासपुर छ.ग. द्वारा शिक्षक संवर्ग 14580 सीधी भर्ती अन्तर्गत पदस्थापना हेतु नव पदस्थापित शिक्षकों से राशि का लेन-देन का आडियों विडियो प्रसारित हुआ, इससे विभाग की छवि धुमिल हुई। नंद कुमार साहू का यह कृत्य छ.ग. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के उप नियम 2 एवं 3 के सर्वथा विपरीत कृत्य है। 

अतः छ.ग. सिविल सेवा एवं (वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 में दिये गये प्रावधान के तहत नंद कुमार साहू शिक्षक शास. पूर्व मा. शाला बहतराई वि.ख. बिल्हा प्रथम दृष्टिया दोषि पाये जाने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता हैं। निलंबन अवधि में नंद कुमार साहु का मुख्यालय वि.खं.शि.अधि. कार्यालय मस्तूरी जिला बिलासपुर निर्धारित किया जाता है। निलंबन अवधि में जीवन निर्वाह भत्ता की नियमानुसार पात्रता होगी। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।