सेक्स गेम के दौरान बोतल में फंसा Private Part: दो महीने तक बोतल में फंसा प्राइवेट पार्ट लिये घूमता रहा!.... बोतल में फंसा प्राइवेट पार्ट सड़ने लगा.... 2 महीने बाद पहुंचा डॉक्टर के पास.... फिर हुआ ये.....




डेस्क। सेक्स गेम के दौरान एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट पार्ट प्लास्टिक की बोतल में फंस गया। दो महीने तक उस शख्स ने उसे नहीं निकाला। जिस वजह से वहां पर सड़न होने लगी। इसके बाद वो डॉक्टरों के पास पहुंचा। जिसे देखकर सभी हैरान रह गए। नेपाल में प्राइवेट पार्ट प्लास्टिक में दो महीने तक फंसा रह गया था। इस वजह से खून का फ्लो अंग में नहीं हो पा रहा था। शख्स मानसिक रोगी बताया जा रहा है। उसने डॉक्टर को बताया कि पहले भी वो प्लास्टिक की बोतल में अपना प्राइवेट पार्ट डालता रहता था।
लेकिन इस बार बोतल में उसका पार्ट फंस गया था। दो महीने तक उसने इस बात को सबसे छिपाकर रखा। लेकिन जब दर्द बढ़ गया, तब मज़बूरी में उसे डॉक्टर के पास जाना पड़ा। नेपाल के इस केस में शख्स की उम्र 45 साल बताई गई। वो डिप्रेशन से गुजर रहा था। वो पहले भी सेक्सयुअल प्लेजर के लिए प्राइवेट पार्ट को बोतल में घुसाता रहता था। इस बार जब उसने ऐसा किया तो प्राइवेट पार्ट बोतल में ही फंस गया। शर्म से उसने किसी को इसकी जानकारी नहीं दी। दो महीने के अंदर उसके अंग से बदबू आने लगी।
जांच के बाद पता चला कि शख्स के प्राइवेट पार्ट में खून का फ्लो ठीक से नहीं हो रहा था जिस वजह से वो सड़ने लगा था। डॉक्टरों ने मेडिकल कटिंग उपकरण से प्राइवेट पार्ट को बोतल से अलग करने की कोशिश की, लेकिन वो कामयाब नहीं हुए। इसके बाद उन्हें केबल वायर कटर की मदद लेनी पड़ी। डॉक्टर्स ने शख्स का इलाज शुरू किया। लेकिन प्रारंभिक इलाज के बाद वो दोबारा फॉलोअप के लिए नहीं आया। हालांकि डॉक्टर्स ने उसकी जान बचा ली।