चलती ट्रेन में गैंगरेप: चलती ट्रेन में महिला से सामूहिक दुष्कर्म.... 8 बदमाशों ने यात्रियों से मारपीट की.... लूटपाट भी की.... 4 गिरफ्तार.....

चलती ट्रेन में गैंगरेप: चलती ट्रेन में महिला से सामूहिक दुष्कर्म.... 8 बदमाशों ने यात्रियों से मारपीट की.... लूटपाट भी की.... 4 गिरफ्तार.....

मुंबई। लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इसे लेकर 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं चार आरोपियों की तलाश जारी है। जीआरपी कमिश्नर कैसर खालिद ने सामूहिक दुष्कर्म के मामले को लेकर बताया है कि लगभग 8 लोग ट्रेन में चढ़े। जिन्होंने पहले लूटपाट की और एक महिला जो अपने पति के साथ सफर कर रही थी। उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले में चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जबकि चार की तलाश में छापेमारी जारी है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को हथियारों से लैस कई लुटेरे लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस में चढ़े थे।

जिन्होंने यात्रियों से लूटपाट की। लुटेरों ने सफर कर रहे लोगों से जो भी कीमती सामान मिला। उसे छिन लिया। वारदात के बाद से ही यात्री काफी दशहत में हैं। बदमाशों ने एक बीस वर्षीय महिला के सामूहिक दुष्कर्म किया और सभी आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। लूटपाट और दुष्कर्म की सूचना के बाद जीआरपी कल्याण ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले को लेकर जीआरपी मुंबई ने अपने बयान में कहा है कि ‘सीआर नंबर 771/21 यू/एस 395, 397, 376 (डी), 354, 354 (आईपीसी आर/डब्ल्यू 137 और 153 भारतीय रेलवे अधिनियम के तहत कल्याण आरपीएफ में मामला दर्ज किया गया है। 

लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस में आरोपी स्लीपर बोगी डी-2 में इगतपुरी से चढ़े। जिन्होंने रात में आपराधिक घटना को अंजाम दिया। रात में घाट क्षेत्र से अपराध करना शुरू कर दिया। जब ट्रेन हमारे अधिकार क्षेत्र कसारा में पहुंची तो यात्रियों ने मदद के लिए चिल्लाना शुरू कर दिया। जिसके बाद अधिकारी और स्टाफ ग्रुप मुंबई ने तुरंत जवाब दिया और हमने अब तक चार आरोपियों को पकड़ लिया है। डीसीपी और क्राइम ब्रांच की टीम अपराध की जांच कर रही है।