CG ब्रेकिंग: नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाया फिर दुष्कर्म किया.... फिर जो हुआ....स्कूल गई 16 साल की छात्रा 2 दिन घर नहीं लौटी....पुलिस ने पकड़ा तो लड़की बोली- शादी का झांसा देकर ले गया था युवक...ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे………

CG ब्रेकिंग: नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाया फिर दुष्कर्म किया.... फिर जो हुआ....स्कूल गई 16 साल की छात्रा 2 दिन घर नहीं लौटी....पुलिस ने पकड़ा तो लड़की बोली- शादी का झांसा देकर ले गया था युवक...ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे………

नया भारत डेस्क : छत्तीसगढ़ के जशपुर में 16 साल की एक लड़की को शादी का झांसा देकर युवक ने दुष्कर्म किया। लड़की जब दो दिनों तक घर नहीं लौटी तो परिजन थाने पहुंचे। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से 4 घंटे में ही आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान लड़की ने बताया कि आरोपी उसे शादी करने की बात कहकर साथ ले गया था, लेकिन फिर दुष्कर्म किया। मामला दुलदुला थाना क्षेत्र का है।

 

जानकारी के मुताबिक, स्थानीय निवासी 16 साल की लड़की 13 सितंबर को रोज की तरह स्कूल गई थी। इसके बाद नहीं लौटी। परिजनों ने उसे काफी तलाश किया, लेकिन 2 दिनों तक जब कुछ पता नहीं चला तो 15 सितंबर को थाने में FIR दर्ज करा दी। साथ ही परिजनों ने आशंका जताई कि ग्राम रायडीह निवासी अमरदीप केरकेट्‌टा उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया होगा। मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

 

साइबर सेल की मदद से आरोपी तक पहुंची पुलिस


पुलिस ने साइबर सेल से मदद ली। इस बीच पता चला कि आरोपी लड़के को ग्राम बम्हनी भेड़ीटोला में देखा गया है। इसके बाद पुलिस ने वहां दबिश देकर आरोपी को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान वहीं से पुलिस ने लड़की को भी बरामद कर लिया। पुलिस को दिए बयान में लड़की ने बताया कि अमरदीप केरकेट्टा (21) उसे शादी करूंगा कहकर बहला-फुसलाकर भगाकर ले गया था। फिर दुष्कर्म किया।।