खाकी शर्मसार: दरोगा के खिलाफ केस दर्ज.... दरोगा ने सगाई के बाद किया युवती से रेप.... VIDEO भी बनाया.... दहेज की मांग के साथ करता था ये डिमांड... फिर कहा, तुम्हारी छोटी बहन से भी संबंध बनाना चाहता हूं.... सहेलियों के भी मांगे नंबर.... दरोगा फंसा.....

खाकी शर्मसार: दरोगा के खिलाफ केस दर्ज.... दरोगा ने सगाई के बाद किया युवती से रेप.... VIDEO भी बनाया.... दहेज की मांग के साथ करता था ये डिमांड... फिर कहा, तुम्हारी छोटी बहन से भी संबंध बनाना चाहता हूं.... सहेलियों के भी मांगे नंबर.... दरोगा फंसा.....

...

डेस्क। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में तैनात इंस्पेक्टर आबिद अली के खिलाफ कोतवाली हरदोई में दुराचार और अप्राकृतिक दुराचार के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस मामले की तहरीर इंस्पेक्टर के मंगेतर ने दी है और उस पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। दरोगा आबिद अली के खिलाफ हरदोई कोतवाली में दुराचार और अप्राकृतिक कृत्य की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। मुकदमा दरोगा की मंगेतर ने लिखाया है। मुकदमे में कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। हरदोई पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। युवती के अनुसार पिता ने उसकी सगाई आगरा में तैनात दरोगा आबिद अली के साथ 7 अगस्त 2021 को तय की थी। 

आबिद अली बागपत जिले के थाना व गांव खेकड़ा का निवासी है। निकाह की तारीख 10 नवंबर तय हुई थी। दरोगा उनके घर आने लगा। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान उनसे कई बार शरीरिक संबंध बनाए। अप्राकृतिक कृत्य भी किया। वीडियो भी बना लिया। हद तो तब हो गई जब उनकी बहन पर बुरी नजर डाली। उससे शारीरिक संबंध बनवाने का दबाव डाला। उससे लड़कियों के नंबर मांगे और उनसे दोस्ती कराने को कहा। पीड़िता का आरोप है कि शारीरिक शोषण के बाद दरोगा और उसके परिजनों ने दहेज में कार व 80 लाख रुपयों की मांग करने लगा। वह इतनी आहत हुई है कि आत्महत्या करने का प्रयास किया। 

पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने यह भी लिखा है कि उसके साथ कोई घटना हुई तो उसका जिम्मेदार आरोपित दरोगा ही होगा। इंस्पेक्टर कोतवाली दीपक शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा लिखा गया है। एएसपी पूर्वी अनिल कुमार सिंह का कहना है कि आरोपों की निष्पक्ष जांच होगी। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मुकदमे की जानकारी आगरा पुलिस के अधिकारियों को भी दी जा रही है। युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले में जांच और कार्यवाही की जा रही है।