कोरोना ब्रेकिंग :देश ने तीसरी लहर की आहट….एक ही दिन में 42530 नए मरीज मिले, इस राज्य में  में सबसे ज्यादा 23676 केस…..देखिए कहां कितने मरीज और कहां कितनी मौत…..

कोरोना ब्रेकिंग :देश ने तीसरी लहर की आहट….एक ही दिन में 42530 नए मरीज मिले, इस राज्य में  में सबसे ज्यादा 23676 केस…..देखिए कहां कितने मरीज और कहां कितनी मौत…..

डेस्क :- देश में कोरोना के केस में एक दिन की गिरावट के बाद फिर उछाल आया है।

मंगलवार को 42,530 मरीज मिले। सोमवार को 30,029 मामले दर्ज हुए थे। बीते 24 घंटे में 36,552 संक्रमितों ने इस बीमारी को मात दी, जबकि 561 की मौत हो गई। इस तरह एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 5,396 की बढ़ोतरी दर्ज की गई। अब 4.04 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

 

सबसे ज्यादा चिंता केरल बढ़ा रहा है। यहां मंगलवार को 23,676 नए केस आए। सोमवार को यह आंकड़ा 13,984 था। राज्य के एक्टिव केस में भी 9,959 का बड़ा उछाल आया है। अब यहां 1.73 लोगों का इलाज चल रहा है।

 

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 42,530

बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 36,552

बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 561

अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.17 करोड़

अब तक ठीक हुए: 3.09 करोड़

अब तक कुल मौतें: 4.25 लाख

अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 4.04 लाख

 

8 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां

देश के 8 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

 

प्रमुख राज्यों के हाल

 

1. केरल

 

यहां मंगलवार को 23,676 लोग संक्रमित पाए गए। 15,626 लोग ठीक हुए और 148 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 34.49 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 32.58 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 17,104 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.72 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

 

2. महाराष्ट्र

यहां मंगलवार को 6,005 लोग संक्रमित पाए गए। 6,799 लोग ठीक हुए और 177 की मौत हो गई। यहां अब तक 63.21 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 61.10 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.33 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 74,318 मरीजों का इलाज चल रहा है।

 

3. कर्नाटक

यहां मंगलवार को 1,674 लोग संक्रमित पाए गए। 1,376 लोग ठीक हुए और 38 की मौत हो गई। यहां अब तक 29.09 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 28.49 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 36,650 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 24,280 मरीजों का इलाज चल रहा है।

 

4. छत्तीसगढ़

 

यहां मंगलवार को 142 नए केस दर्ज हुए। इस दौरान 177 लोगों ने कोरोना को मात दी और 2 की मौत हुई। अब तक यहां 10.02 लाख लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। 9.87 लाख लोग ठीक हुए हैं। 13,530 लोगों की संक्रमण से जान गई है। यहां 1,881 लोगों का इलाज चल रहा है।