BJP नेता की बेटी से हैवानियत: हैवानों ने 10वीं की छात्रा से किया गैंगरेप.... बीजेपी नेता की बेटी का बलात्कार कर आंखें फोड़ी.... शव को पेड़ से लटकाया.... दिल दहला देने वाली घटना से मचा हड़कंप......

BJP नेता की बेटी से हैवानियत: हैवानों ने 10वीं की छात्रा से किया गैंगरेप.... बीजेपी नेता की बेटी का बलात्कार कर आंखें फोड़ी.... शव को पेड़ से लटकाया.... दिल दहला देने वाली घटना से मचा हड़कंप......

झारखंड। भाजपा नेता की नाबालिग बेटी की लाश पेड़ पर लटकी मिलने के बाद से खलबली मच गई है। मामला झारखंड के पलामू जिले का है। 16 साल की लड़की की लाश पलामू के जंगलों में पेड़ से लटकी हुई मिली है। नाबालिग लड़की की एक आंख भी निकाल ली गई थी। एक स्थानीय भाजपा नेता की वो सबसे छोटी बेटी थीं। पुलिस ने 23 साल के एक युवक प्रदीप कुमार सिंह धनुक को गिरफ्तार किया है। प्रदीप कुमार शादीशुदा है और इस घटना में उसके और भी साथी शामिल हो सकते हैं। हत्या से पहले युवती के साथ न केवल बलात्कार किया गया बल्कि उसकी आंखे भी निकाल दी गई और फिर आत्महत्या का मामला दिखाने के लिए शव को पेड़ से लटका दिया गया। जैसे ही मामला पुलिस तक पहुंचा तो हड़कंप मच गया।

 

 

जानकारी के मुताबिक, नाबालिग की पहचान भाजपा के स्थानीय नेता की बेटी के रूप में हुई। वह पनकी पुलिस थाना क्षेत्र के बुधबार गांव में रहती थी और 10वीं की छात्रा थी। वह अपने पिता के पांच बच्चों में सबसे बड़ी थी। नाबालिग के परिजनों ने बताया कि लड़की 7 जून को सुबह 10 बजे अपने घर से लापता हो गई थी। पुलिस ने बताया कि नाबालिग के परिजनों ने 8 जून को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस जब उसकी तलाश कर रही थी, तब बुधबार गांव में उसका शव पेड़ से लटका मिला। 

 

 

पुलिस ने बताया कि नाबालिग का शव कपड़े से बांधकर पेड़ से लटकाया गया था। उसकी दाईं आंख फूटी हुई थी। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों ने हत्या से पहले नाबालिग को बेरहमी से पीटा। इसके बाद शव को पेड़ से लटका दिया, जिससे वह आत्महत्या लगे। नाबालिग का पोस्टमॉर्टम मेदिनीनगर स्थित मेदिनी राय कॉलेज में कराया गया। परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी का यौन उत्पीड़न भी किया गया। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।