प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या BIG NEWS: युवक ने 16 साल की प्रेमिका के साथ दे दी जान.... आज से होना था शादी के कार्यक्रम.... प्रेमी युगल के शव एक ही फंदे में लटके मिले.... इलाके में फैली सनसनी.....




जशपुर। प्रेमी युगल ने फांसी के फंदे पर झुलकर आत्महत्या कर ली। मामला जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पाकेरटिकरा का है। एक युवक ने अपनी 16 साल की प्रेमिका के साथ खुदकुशी कर ली। दोनों के शव पेड़ से एक ही फंदे में लटके हुए मिले। परिजनों ने उसकी किसी अन्य लड़की से शादी तय कर दी थी। वहीं घर में आज से ही शादी कार्यक्रम भी शुरू होने वाला था।
उनके शव इला गांव के ही पड़ोसी गांव घुटरापारा के नजदीक एक पेड़ से रस्सी के सहारे लटके मिले। गांव वालों ने सुबह शव देखे तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद दोनों के शवों की पहचान की गई। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। युवक के घर में गुरुवार से ही शादी के कार्यक्रम शुरू होने वाले थे।
युवक अपने घर का छोटा बेटा था। उसका एक बड़ा भाई और है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। ग्राम पाकेरटिकरा निवासी इंदर साय का पड़ोस के गांव इला की रहने वाली 16 साल की किशोरी से प्रेम प्रसंग था।
दोनों शादी करना चाहते थे। बताया जा रहा है कि इसके लिए युवक के परिजन तैयार नहीं थे। उन्होंने उसकी शादी किसी अन्य लड़की से तय कर दी थी। इसके बाद से युवक और किशोरी दोनों बहुत परेशान थे। उन्होंने बहुत प्रयास किया, लेकिन कोई बात नहीं बन रही थी। आशंका जताई जा रही है कि इसी के चलते दोनों ने एक साथ खुदकुशी कर ली।