Tejasvi Surya Visit CG : राजधानी पहुंचे भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या, परिवर्तन उद्घोष’ कार्यक्रम में होंगे शामिल....
भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या एक दिवसीय दौरे पर आज राजधानी रायपुर पहुंचे। दोपहर को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजयुमो के प्रदेश पदाधिकारियों, मंडल और जिला अध्यक्ष और महामंत्रियों की बैठक लेंगे।




रायपुर। निर्वाचन आयोग ने छत्तीसगढ़ समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। छत्तीसगढ़ में 7 और 17 नवम्बर को चुनाव होने हैं। ऐसे में सभी पार्टियां चुनावी तैयारियों में जुट गई है। इस बिच भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या एक दिवसीय दौरे पर आज राजधानी रायपुर पहुंचे।
दोपहर को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजयुमो के प्रदेश पदाधिकारियों, मंडल और जिला अध्यक्ष और महामंत्रियों की बैठक लेंगे। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के साथ कार्यशाला में भी शामिल होंगे। कार्यशाला में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजयुमों की भूमिका पर चर्चा होगी, वहीं नव मतदाता सम्मेलन की समीक्षा भी की जाएगी।