CG - प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा : प्रदेश के सभी जिलों से चयनित शिक्षको को राज्यस्तरीय शिक्षक सम्मान में 7 विभिन्न सम्मान के साथ दो विशिष्ट सम्मान शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रदाय किया गया...
Neature Education Science Tour, Teacher Award given in Government Engineering College, Jagdalpur News, Bastar News, Chhatisgarh News




प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा
Neature Education Science Tour
जगदलपुर : राज्य के समस्त जिलों से उत्कृष्ट कार्य कर रहे शिक्षकों राज्य अलंकरण 2024 का इस बार बस्तर संभाग मे जगदलपुर मे 8 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के शुभ अवसर पर समारोह कार्यक्रम शिक्षा क्षेत्र, नवाचार, प्रकृति संरक्षण, विज्ञान प्रचार - प्रसार, स्वच्छता, स्वास्थ्य, कला संस्कृति, समाज सेवा, महिला -सशक्तिकरण,रूढ़िवादी अंधविश्वास -निर्मूलन ,जन जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान प्रदान करने वाले व्यक्ति \ संस्था का चयन उनके विशिष्ट व विलक्षण प्रतिभा के आधार हुआ है! उक्त संस्था द्वारा विगत कई वर्षों से शिक्षकों का सम्मान किया गया।
मुख्य अतिथि बी.आर. बघेल जिला शिक्षा अधिकारी जिला बस्तर विशेष अतिथि नीरज वर्मा साइंस एक्टिविटीज इसरो विशेष अतिथि के रूप में रश्मि वर्मा साइंस पार्क गोंदिया अध्यक्ष अभिषेक शुक्ला प्रकृति शिक्षक विज्ञान यात्रा रहे !
कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षकों के पद प्रक्षालन के तथा सभी चयनित शिक्षको केसंस्था के संस्था के सभी सदस्यों के द्वारा एवं मुख्य अतिथि के द्वारा महा आरती कर पुष्प वर्षा कर किया गया...
मुख्य अतिथि बी. आर. बघेल ने अपने उद्बोधन मे कहा एक शिक्षक का सबसे बड़ा सम्मान वह है की अपने छात्र को शिखर तक पहुंचाने का कार्य जो की आप जैसे शिक्षक कर रहे है और उन्हि का सम्मान इस मंच से किया जा रहा है चयनित शिक्षको को हार्दिक शुभकामनाएं !
इसी क्रम मे इसरो साइंस एक्टिविटीज नीरज वर्मा ने कहा की इस प्रकार का सम्मान एक शिक्षक को देते हुए उन्होंने अपने जीवन में कभी नहीं देखा जो की एक शिक्षक को रूपए पैसे न देकर उनकी विलक्षण प्रतिभा उनकी मन की भावनाओं का सम्मान इस संस्था द्वारा किया जा रहा है !
साइंस पार्क गोंदिया से पहुंचे रश्मि वर्मा ने कहा की बस्तर में प्रतिभा की कमी नहीं है चाहे विज्ञान के क्षेत्र में हो या लोक कला संस्कृति में अपनी अलग पहचान है उन्होंने कहा कि आप जैसे शिक्षकों के द्वारा बच्चों के पीछे जो मेहनत कर रहे हैं निश्चय ही वह तारीफे काबिल है और आने वाला समय में उन्हें हम विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र बेंगलुरु में भ्रमण करने का बात कही !
अध्यक्ष अभिषेक शुक्ला प्रकृति शिक्षक विज्ञान यात्रा ने कहा इस प्रकार के आयोजन से हम विज्ञान शिक्षकों को विज्ञान के क्षेत्र में एवं शैक्षणिक क्षेत्र में काम करने हेतु अधिक से अधिक प्रोत्साहित करने का लक्ष्य रहता है।
संस्था का प्रतिवेदन विद्या मती साहू के द्वारा उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कार्य क्षेत्र का विवेचन किया | लखन साहु ने बताया की प्रदेश के सभी जिलों से चयनित शिक्षको को राज्यस्तरीय शिक्षक सम्मान में 7 विभिन्न सम्मान के साथ दो विशिष्ट सम्मान शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रदाय किया गया।
जो कि निन्म है :-
1. डॉ. अब्दुल कलाम सम्मान
2. शिक्षा रत्न सम्मान
3. कर्मवीर सम्मान
4. विवेकानंद सम्मान
5. मदर टेरेसा सम्मान
6. नागार्जुन सम्म्मान
7. आर्यभट्ट सम्मान
विशेष सम्मान :- सरस्वस्ती पुत्र सम्मान सभी क्षेत्रों मे अग्रणी व उल्लेखनीय कार्य करने प्रतिवर्ष किसी एक व्यक्ति \ संस्था को यह सम्मान प्रदाय जाता है जो कि इस वर्ष का उत्कृष्ट सम्मान सी आर.गावड़े प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोदे कांकेर को प्रदाय को प्रदाय किया गया।
महर्षि वाल्मीकि सम्मान :- अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसी एक शिक्षक को महर्षि वाल्मीकि सम्मान प्रदान किया जाता है! इस वर्ष का महर्षि वाल्मीकि सम्मान श्री विधु शेखर झा प्राचार्य स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय तोकापाल जिला बस्तर् को प्रदाय किया गया !
साम्मन के क्रम मे हप्का मुत्ता जिला सुकमा को डॉ अब्दुल कलाम सम्मान , टेकराम साहू जिला गरियाबन्द को शिक्षा रत्न सम्मान ,महादेव प्रासद जायसवाल जिला बलौदाबाजार को नगार्जुन सामन इसी क्रम मे कुल 70 शिक्षको का सम्मान किया गया ....
संस्था के अशोक जंघेल, लखन साहू ,भुनेश्वर मरकाम, आत्माराम् साहू, कुमार मंडावी, संदीप सेन विद्यमती साहू समिक्षा गायकवाद, क्षमा उएके सुरेखा पुरेन्द्र राधिका साहू थे कार्यक्रम का संचालन आत्मा राम ने किया उक्त जानकरी संस्था के सचिव भुनेश्वर मरकम ने दिया....
सम्मान समारोह का कार्य 8 सितंबर को शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय धरमपुरा जगदलपुर बस्तर मे दोपहर 1:00 बजे से 4 बजे तक माननीय मंचासीन महानुभावों की उस्थिति मे सम्पन्न हुआ।
प्रत्येक शिक्षक वंदनीय है।