Surya Grahan 2022 LIVE : दिवाली के बाद आज साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, कब से लगेगा ग्रहण और कहां-कहां दिखाई देगा?

सूर्य ग्रहण भारत समेत दुनिया के कई हिस्सों में देखा जा सकेगा। भारत में ग्रहण होने से इसका सूतक काल मान्य रहेगा। Surya Grahan 2022 LIVE: After Diwali, the last solar eclipse of the year today, when will the eclipse happen and where will it be visible?

Surya Grahan 2022 LIVE : दिवाली के बाद आज साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, कब से लगेगा ग्रहण और कहां-कहां दिखाई देगा?
Surya Grahan 2022 LIVE : दिवाली के बाद आज साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, कब से लगेगा ग्रहण और कहां-कहां दिखाई देगा?

Surya Grahan 2022 LIVE: After Diwali, the last solar eclipse of the year today, when will the eclipse happen and where will it be visible?

Solar Eclipse 2022 Date and Time, Surya Grahan Kab Se Kab Tak Hai:आज आंशिक सूर्य ग्रहण लगने वाला है। यह सूर्य ग्रहण भारत समेत दुनिया के कई हिस्सों में देखा जा सकेगा। भारत में ग्रहण होने से इसका सूतक काल मान्य रहेगा। ग्रहण का सूतक सुबह 4 बजे लग चुका है। भारत में यह ग्रहण दोपहर बाद देखा जा सकेगा।

 

सूर्य ग्रहण से जुड़ी मान्यताएं 

- ग्रहण के दौरान तो पूजा-पाठ करना वर्जित होता है लेकिन ग्रहण के दौरान मंत्रों के जाप करके ग्रहण के प्रभाव को कम किया जाता है। 
- ग्रहण लगने पर खाने-पीने की चीजों में तुलसी के पत्ते डाला जाता है। माना जाता है ग्रहण के दौरान दूषित किरणें और नकारात्मक ऊर्जा चारों तरफ फैली हुई होती है। इसी वजह से खाने-पीने की चीजों में हानिकारक बैक्टीरियां जल्दी से फैलता है। तुलसी में कई तरह के औषधि गुण मौजूद होते हैं,इसलिए ग्रहण लगने पर खाने-पीने के चीजों में तुलसी के पत्ते डाल दिए जाते हैं। 
- ग्रहण के खत्म होने पर स्नान किया जाता है और पूरे घर में गंगाजल का छिडकाव किया जाता है। 
 

सूर्य ग्रहण से जुड़ी धार्मिक मान्यताएं 

- शास्त्रों में ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता है, इसलिए ग्रहण के पहले सूतक लगने पर सभी तरह शुभ कार्य रोक दिए जाते हैं।  
- ग्रहण के दौरान देवी-देवताओं की पूजा करना वर्जित होता है। यहां तक की भगवान की मूर्ति को भी छूना वर्जित माना गया है।  
- ग्रहण के पहले और ग्रहण के दौरान सभी मंदिरों के दरवाजे बंद कर दिए जाते हैं। 
-  ग्रहण की समाप्ति के बाद घर और पूजा स्थल को गंगाजल का छिड़काव करके शुद्ध किया जाता है। 
- गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। उन्हें घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए और न ही ग्रहण देखना चाहिए।

15 दिन बाद पूर्ण चंद्र ग्रहण भी, देश में देखा जा सकेगा 

15 दिन के अंतराल पर दो ग्रहण है। आज आंशिक सूर्य ग्रहण लगेगा और फिर इसके बाद 08 नवंबर को साल का आखिरी चंद्रग्रहण देखने का मौका मिलेगा। इस पूर्ण चंद्रग्रहण को भारत में देखा जा सकेगा। भारत में चंद्र ग्रहण 08 नवंबर की शाम 5 बजे के बाद शुरु हो जाएगा।
विज्ञापन


इस सूर्य ग्रहण का मेष राशि पर कैसा प्रभाव

मेष राशि- मेष राशि के जातकों के ऊपर इस सूर्य ग्रहण का मिलाजुला प्रभाव देखने को मिलेगा। आपकी राशि में सूर्य ग्रहण सातवें भाव में होगा ऐसे में आपके वैवाहिक और दाम्पत्य जीवन इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। संभलकर चलने की आवश्कता है। मेष राशि के जातक सूर्य ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए हनुमान जी की पूजा करें।

आज का सूर्य ग्रहण होगा आंशिक

दिवाली के बाद आज लग रहा सूर्य ग्रहण का विशेष महत्व है। हिंदू पंचांग की गणना के अनुसार सूर्य ग्रहण हमेशा अमावस्या तिथि पर ही लगता है ऐसे में इस बार भी कार्तिक अमावस्या तिथि पर सूर्य ग्रहण लग रहा है। यह ग्रहण आंशिक होगा। दिवाली के दूसरे दिन सूर्य ग्रहण लगने के कारण गोवर्धन पूजा कल मनाई जाएगी। ग्रहण का असर देश-दुनिया के साथ हर एक जातक के जीवन पर अवश्य पड़ेगा। 

10 साल बाद दोबारा दिवाली और सूर्य ग्रहण का संयोग

इस बार दिवाली और सूर्य ग्रहण का दुर्लभ संयोग देखने को मिला जब दिवाली के अगले दिन बाद ही सूर्य ग्रहण पड़ा। अब इसी तरह का संयोग 10 साल बाद यानी 2032 में बनेगा जब दिवाली के अगले दिन बाद सूर्य ग्रहण की खगोलीय घटना घटित होगी। इस बार कई ग्रहण और दिवाली पर कई ग्रह खुद की राशि में मौजूद रहेंगे जिसमें गुरु, शनि, बुध और शुक्र ग्रह हैं।
विज्ञापन


सूर्य ग्रहण के दौरान करें इन मंत्रों का जाप

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य देवता की मानसिक आराधना करना शुभ होता है। सूर्य ग्रहण के दौरान इन सूर्य मंत्रों का जाप करें- 
ॐ घृणि: सूर्यादित्योम
ऊँ घृणि: सूर्य आदित्य श्री
ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं स: सूर्याय: नम: 
ऊँ ह्रीं ह्रीं सूर्याय नम:

कब लगता है आंशिक सूर्यग्रहण

आंशिक सूर्यग्रहण तब होता है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के आंशिक रूप में आता है, जिससे पृथ्वी के स्थान विशेष से देखने पर सूर्य का आधा भाग ही नजर आता है।  वैज्ञानिक दृष्टिकोण से ग्रहण का लगना एक खगोलीय घटनाक्रम है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के मध्य होकर गुजरता है।


सूर्य ग्रहण के दौरान वर्जित कार्य

 

 

ग्रहण के सूतक काल से ही पूजा पाठ बंद कर देना चाहिए। 
 सूर्य ग्रहण के अवधि के दौरान घर के पूजा वाले स्थान को पर्दे से ढक दें।  
आज आप भूलकर भी देवी-देवताओं की पूजा न करें। 
सूर्य ग्रहण के दौरान खाना-पीना बिल्कुल न खाएं। 
खाद्य पदार्थों में तुलसी के पत्ते डालकर रख दें। 

इन शहरों में सूर्य ग्रहण देखने का समय

कोलकाता- शाम 4 बजकर 52 मिनट से 5 बजकर 03 मिनट तक 

चैन्नई- शाम 5 बजकर 14 मिनट से 5 बजकर 44 मिनट तक 

बेंगलुरू- शाम 5 बजकर 12 मिनट से 5 बजकर 55 मिनट तक 

पटना- शाम 4 बजकर 42 मिनट से 5 बजकर 23 मिनट तक 

गांधीनगर- शाम 4 बजकर 37 मिनट से 6 बजकर 05 मिनट तक 

देहरादून- शाम 4 बजकर 26 मिनट से 5 बजकर 36 मिनट तक

आपके शहर में कब दिखेगा सूर्य ग्रहण

इंदौर-  शाम 4 बजकर 42 मिनट से 5 बजकर 53 मिनट तक 
उदयपुर- शाम 4 बजकर 35 मिनट से 6 बजकर 00 मिनट तक 
लुधियाना- शाम 4 बजकर 22 मिनट से 5 बजकर 44 मिनट तक 
शिमला- शाम 4 बजकर 23 मिनट से 5 बजकर 39 मिनट तक 
लखनऊ- शाम 4 बजकर 36 मिनट से 5 बजकर 29 मिनट तक 
 

देश के प्रमुख शहरों में इस समय देखा जा सकेगा ग्रहण

दिल्ली- शाम 4 बजकर 29 मिनट से 5 बजकर 42 मिनट तक 

अमृतसर- शाम 4 बजकर 19 मिनट से 5 बजकर 48 मिनट तक 

भोपाल- शाम 4 बजकर 49 मिनट से 5 बजकर 46 मिनट तक 

जयपुर- शाम 4 बजकर 31 मिनट से 5 बजकर 49 मिनट तक 

मुंबई- शाम 4 बजकर 49 मिनट से 6 बजकर 09 मिनट तक 

रायपुर- शाम 4 बजकर 51 मिनट से 5 बजकर 31 मिनट तक 
 

देश में आज इस समय दिखाई देगा सूर्य ग्रहण

देश के पूर्वी भाग को छोड़कर आज का आशिंक सू्र्य ग्रहण बाकी सभी जगहों पर दिखाई देगा। यह ग्रहण सूर्यास्त के समय करीब 4 बजे के बाद दिखाई देना आरंभ हो जाएगा। सबसे पहले अमृतसर में करीब 4 बजकर 19 मिनट पर यह सूर्य ग्रहण दिखाई देगा।